Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर कल नगर पंचायत कार्यालय का करेंगे घेराव

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरूद:- छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा धमतरी के द्वारा 23 नवंबर को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत कुरुद ...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा धमतरी के द्वारा 23 नवंबर को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत कुरुद का घेराव किया जायेगा। ज्ञात हो की नगर पंचायत अंतर्गत पूर्व मे कार्यरत शिक्षकों का जुलाई 2016 से मार्च 2017 तक का डी ए एरियरस नियमितीकरण एरियस, पुरीक्षित एरियस आज पर्यन्त तक बकाया हैं।जिसके भुगतान हेतु संगठन द्वारा निरंतर पत्राचार किया गया तथा पूर्व मे मौखिक चर्चा कर भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया किन्तु आज पर्यन्त तक समस्या का समाधान न होता देख शिक्षकों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया जिसमे छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने घेराव की सुचना से प्रशासन को अवगत करा दिया हैं।

        संगठन के जिला अध्यक्ष चंदुलाल चंद्राकर ने बताया की ज्ञापन सौपे जाने के बावजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा संगठन के समस्या को लेकर कोई पहल नहीं किया गया और न संगठन से वार्ता किया जिसे लेकर कर्मचारियों मे आक्रोश व्याप्त हैं। ब्लाक अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने बताया की विगत 8 वर्षो से शिक्षकों के समस्या का निराकरण नहीं होंना खेद का विषय हैं। जिसे लेकर शिक्षकों द्वारा नगर पंचायत का घेराव किया जायेगा।


No comments