Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने "छत्तीसगढ न्याय यात्रा" में लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा - आशीष

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर गुरु घासीदास बाबा जी तपोभूमि गिरोधपुरी धाम से रायपुर तक ...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर गुरु घासीदास बाबा जी तपोभूमि गिरोधपुरी धाम से रायपुर तक 27 सितंबर से 2अक्टूबर तक लगातार छः दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के पद यात्रा में प्रदेशभर के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें कुरुद विधानसभा से अनेक नेता व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था जनता के अधिकारों लगातार बढ़ते अपराधों, महिला सुरक्षा निर्दोष लोगों पर कार्रवाई आदि मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा गिरोधपुरी धाम से रायपुर तक भाजपा सरकार के निरंकुशता खिलाफ चलाया गया। जिसे बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला। जगह जगह न्याय यात्रा के स्वागत के साथ ग्रामीण अपनी पीड़ा भी बताते दिखाई दिये। लगभग 125किलोमीटर की इस पदयात्रा में कांग्रेसीयो में एक जुटता के साथ गजब का उत्साह दिखा। नुक्कड़ सभा में नेताओं ने जमकर जोश भरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की रक्षा जनता के अधिकारों लिए व भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

     श्री शर्मा ने कहा कुरूद विधानसभा से पद यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विधानसभा प्रत्याशी रही तारिणी चन्द्राकार, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भखारा व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भरत नाहर, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू,पूर्व मंडी अध्यक्ष व जिला कांग्रेस प्रवक्ता नीलम चन्द्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकार, जिला पंचायत सभापति सुमन साहू, गोविंद साहू, भखारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजु साहू, मगरलोड ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहु राम साहू के साथ अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।

No comments