Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

संकेत ने हरियाणा में बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी: - बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के स्वयंसेवक संकेत कुमार साहू ने राष्ट्रीय एकता...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के स्वयंसेवक संकेत कुमार साहू ने राष्ट्रीय एकता शिविर हिसार (हरियाणा) में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखेरी। गौरतलब है कि दिनांक 11अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2024 तक गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम एवं तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। पहले दिन संकेत ने मोर छत्तीसगढ़ महतारी तोला बारंबार प्रणाम हे गीत पर नृत्य किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया, जिसमें प्रत्येक राज्यों के स्वयंसेवक अलग अलग समूहों में विभक्त हुए। दशहरा के अवसर पर शिविर के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। 16 राज्यों से आए स्वयंसेवकों को तीसरे दिन श्रीमद्भगवद्गीता उपदेश स्थल एवं महाभारत की भूमि कुरुक्षेत्र में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। 

 इसके अलावा धरोहर हरियाणा संग्रहालय, गुरुद्वारा और विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र आदि स्थानों में भ्रमण कराया गया। चतुर्थ दिवस वित्तीय जागरूकता आधारित बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ। पंचम दिवस संकेत कुमार साहू ने सुदूर बुदुर बाली गीत के साथ आदिवासी बस्तरिहा नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत उन्होंने छठवें दिन छत्तीसगढ़ी बारहमासी गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। मऊहा झरे, राउत नाचा, सुवा नृत्य आदि गीतों में दर्शक झूम उठे। शिविर के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें संकेत कुमार साहू की टीम आदित्य को सर्वश्रेष्ठ टीम का सम्मान प्राप्त हुआ। टीम के सभी स्वयंसेवकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया गया। राष्ट्रीय एकता शिविर में धमतरी जिले और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने पर प्राचार्य डॉ श्रीदेवी चौबे, प्रो निरंजन कुमार जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रो आकांक्षा मरकाम कार्यक्रम अधिकारी, प्रो भीखमचंद साहू कार्यक्रम अधिकारी, नितिन कुमार शर्मा जिला युवा अधिकारी, आकाश गिरी गोस्वामी जिला संगठक रेडक्रॉस, भूपेंद्रदास मानिकपुरी नेहरू युवा केंद्र, वेदप्रकाश सिन्हा नेहरू युवा केंद्र, स्वयंसेवक अपर्णा, विवेक, विभा, केसर, मोनिका, संदीप, खिलेन्द्र, रविकांत, ख़ोमेश्वरी, अनिता एवं समस्त स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त किया।

No comments