Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की मनाई जयंती

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरुद:- कुरुद स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसीयों ने दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरुद:- कुरुद स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसीयों ने दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए जयंती मनाया।इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिये। इस अवसर पर कांग्रेसीयो ने कहा कि गांधी जी व शास्त्री जी देश ही दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके त्याग, तपस्या व बलिदान के स्वरूप ही देश को आजादी व दिशा मिली। दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग सत्य, अहिंसा, त्याग, भाई चारा के सिंद्धांत पर चलकर ही हम देश को मजबूत व बेहतर बना सकते हैं। 

          इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, गीता राम सिन्हा, रमेश्रर साहू, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकार, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता योगेश चन्द्राकार, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, लव चन्द्राकर, चन्द्र प्रकाश देवांगन, राम प्यारे साहू ,संतोष प्रजापति, रुद्र नाथ साहू, तुलसी राम साहू, जितेन्द्र साहू, पंकज जोशी, लेखराम साहू, सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।

No comments