Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शिक्षा मंडल अपने आदेश पर पुनः विचार करे- राजेश पाण्डेय

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  रायपुर:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा विद्यार्थियों की पोर्टल मे एंट्री को लेकर लेट फीस संबंधित आदेश ज...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

रायपुर:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा विद्यार्थियों की पोर्टल मे एंट्री को लेकर लेट फीस संबंधित आदेश जारी किया गया हैं जिसका छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील ब्लाक अध्यक्ष राजेश पाण्डेय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विरोध दर्ज किया गया दरसल पूरा मामला ए हैं की कक्षा 9 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों की प्रवीष्टि एवं शुल्क भुगतान हेतु cgbse. nic. इन पोर्टल मे विद्यालय द्वारा किया जाता हैं। जिसकी अंतिम तिथि 31 सितंबर तक निर्धारित की गयी थी माध्यमिक शिक्षा मंडल के ऊपर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की जिम्मेदारी है और जिसकी वेबसाइट पर प्रदेश में अध्यनरत विद्यार्थियों की एंट्री की जाती है। छात्रों की एंट्री लेट फीस करने के नाम पर जबरदस्त उगाही के खेल में है और यह लेट फीस कोई 500 - 1000 नहीं बल्कि 25000 रुपए तक की है।

अगर किसी कारण वश किसी बच्चे की प्रवीष्टि नहीं हो पायी हैं अथवा उसके नामकन/परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं हो पाया हैं तो अब लेट फिस के नाम पर संस्था प्रमुख को 25000 रूपये की राशि देनी होंगी।  

लेकिन संस्था प्रमुख द्वारा इतनी मोटी रकम का विलम्ब शुल्क किस मद से अथवा कहाँ से दिया जायेगा यह भी स्पष्ट नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी ब्लाक अध्यक्ष राजेश पाण्डेय द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी इस निर्देश को अव्यवहारिक बताया गया तथा अवगत कराया गया की कुछ विद्यालय जिन्होंने समय पर एंट्री पूर्ण कर ली हैं ऐसे विद्यालयों का नाम भी विलम्ब शुल्क 25000 की सूची मे शामिल हैं तथा मांग की गयी की मंडल अपने इस निर्णय पर पुनः विचार कर लेट फीस के निर्देश को निरस्त करे।

संगठन द्वारा मंडल के इस निर्देश का विरोध किया जायेगा।

No comments