Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धान खरीदी 1नवंबर के बजाय 15 नवम्बर से क्यों ? यह धान खरीदी में देरी भाजपा सरकार कि नाकामी किसानों के साथ धोखा व असंवेदनशीलता है - ओंकार साहू

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तब धान खरीदी 1 नवंबर को शुरू हो जाती थी जिससे ...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तब धान खरीदी 1 नवंबर को शुरू हो जाती थी जिससे किसान फसलों के रखरखाव, बेमौसम बरसात के कारण फसल बर्बादी के संकट व आर्थिक जोखिम से बच जाते थे और किसानों को धान बेचते ही तुरंत पैसा मिल जाता था कांग्रेस के शासनकाल में किसान बहुत खुश थे मगर आज किसान विरोधी भाजपा सरकार के आने से धान खरीदी की समय को 1 नवंबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया है जो किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है किसान धान खरीदी में देरी को लेकर गुस्सा हैं क्योंकि आगामी एक हफ्ते में छत्तीसगढ़ की किसानो का फसल कटना शुरु हो जायेगा | इस महीने भर के देरी के बीच में किसान धान बेचने के लिए सरकार का मुँह ताकते रह जाएंगे साथ में किसानो के पास रखरखाव व कर्ज की समस्या उत्पन्न हो जायेगी | इससे उन्हे सोसायटी में धान बेचने के लिए तीन गुना बोझ पड़ेगा। 

           इस तरह भाजपा सरकार में 1 नवंबर को धान खरीदी ना कर पाना भाजपा सरकार की नाकामी है | अगर धान खरीदी 1 नवंबर को होता तो कर्ज में डूबे किसानों का ब्याज का भार कम होता क्योंकि छत्तीसगढ़ का अधिकतर किसान कर्ज लेकर ही किसानी करता हैं दूसरी बात अगर 15 नवम्बर को धान खरीदी होंगी तो सोसाइटी में धान का आवक बढ़ जायेगा जिससे किसानो को धान बेचने के लिये लम्बे दिनों का इंतजार करना पड़ेगा इस तरह सभी किसान अपना धान सुचारु व सुव्यवस्थित रूप से जल्दी नहीं बेच पाएंगे। किसानो को टोकन के लिए इंतजार करना पड़ेगा तीसरी बात अभी भाजापा सरकार धान खरीदी के लिए पुनः 37 हजार करोड़ का लोन लेने कि तैयारी कर रही हैं जो छत्तीसगढ़ की बर्बादी का कारण बनेगी।

         धमतरी विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार ढकोषाला है कहते हैं भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ का डबल गति से विकास होगा मगर छत्तीसगढ़ का विकास तो हो नहीं रहा, लेकिन भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को कर्ज में जरूर डूबा रहा हैं। ओंकार साहू ने कहा अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा कि डबल इंजन की सरकार होती तो भाजपा सरकार लोन लेकर छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबाने के बजाय केंद्र सरकार से धान खरीदी के लिए विशेष पैकेज कि मांग करता इस तरह भाजपा सरकार को लोन लेने कि जरुरत नहीं पड़ती धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा...छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार से प्रश्न करता हूं कि क्या विष्णु देव सरकार के पास केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ के धान खरीदी के लिए विशेष पैकेज की मांग करने की क्षमता नहीं है ? क्या विष्णु देव सरकार छत्तीसगढ़ को सिर्फ कर्ज में डुबाने के बारे में सोच रहे हैं | धमतरी विधायक ओंकार साहू ने मीडिया के साथियों से अपील करते हुए कहा मेरी इस प्रश्न को विष्णु देव सरकार के समक्ष प्रबलता से जरूर रखें।

No comments