Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद बंद को मिला व्यापक समर्थन, कांग्रेसीयो ने जताया आभार

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरूद: - प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कर्वथा जिले के लोहारीडीह में आगजनी, हत्या, पुलिस कस्टडी में मौत, प्रदेश में लचर कान...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कर्वथा जिले के लोहारीडीह में आगजनी, हत्या, पुलिस कस्टडी में मौत, प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, महिलाओं की असुरक्षा के लिए राज्य भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। कुरूद में भी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने व्यापारियों व नागरिको से बंद को सफल बनाने का अपील किये थे। शांति पूर्ण बंद को व्यापक समर्थन मिला। सुबह से बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी सक्रीय रहे। चौक चौराहे पर कांग्रेसी ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए। 

        इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा लोकनाथ साहू, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता योगेश चन्द्राकार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू, युंका ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व सभापति डुमेश साहू, नगर पंचायत सभापति रौशन जांगड़े, पार्षद उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या कश्यप,पूर्व अध्यक्ष कन्या शाला अशोक साहू,संतोष प्रजापति, जितेन्द्र साहू,तुकेश साहू,हरीश साहू, तुलसी राम साहू सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे। कांग्रेसीयों ने व्यापारियों व जनता के प्रति आभार जताया।

No comments