Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

देश के विकास व समृद्धता के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा ही भाजपा का संकल्प - रंजना साहू

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी:- जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय की विचारधारा को बढ़ाने वाले महान दार्शनिक, पथप्रदर्शक प....

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय की विचारधारा को बढ़ाने वाले महान दार्शनिक, पथप्रदर्शक प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अपने अपने बूथों में मोर बूथ मोर अभियान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र से 100 नए भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व विधायक एवं हटकेशर वार्ड कि बुथ पालक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने सर्वप्रथम उपाध्याय जी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर हटकेशर वार्ड के बूथ में जाकर मोर बूथ मोर अभियान की शुरूआत किए। इस अवसर पर वार्ड में मोबाइल से ऑनलाइन नए भाजपा सदस्य बनाई। श्रीमती रंजना साहू ने बताया कि मजबूत भारत निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर देश की समृद्धि व मजबूती के लिए अपना सहयोग दे सकते हैं। 

           जिन्होंने सदैव देश के विकास और समृद्धता के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किए हैं।यहीं बीजेपी की पहचान है, श्रीमती साहू ने आगे बताया कि पुरोधा स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कि आज जन्म जयंती है इस अवसर पर सदस्यता अभियान को में नए सिरे का "मोर बूथ मोर अभियान" यह निश्चित ही भाजपा सदस्यता अभियान को नए मुकाम पर पहुंचाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र में 100 मतदाताओं को भाजपा सदस्य बना कर इस अभियान को और आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अभियान में मुकेश साहू भूत अध्यक्ष, शहर मंडल महिला मोर्चा रितिक यादव, आसाराम साहू, अंदाश जोशी, परमेश्वर साहू, संतोषी साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments