Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा गांवों व शहर के विभिन्न वार्डों में सतत संपर्क कर रही - पूर्व विधायक रंजना साहू

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी:- सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास से देश को नया आयाम तक स्थापित करने की श्रृंखला में अपना योगदान द...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास से देश को नया आयाम तक स्थापित करने की श्रृंखला में अपना योगदान देने के लिए देश के कोने-कोने से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में जन-मानस भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिससे अबतक भाजपा की सदस्यता अभियान में करोड़ों की संख्या में जुड़ चुके हैं। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी विधानसभा के निगम क्षेत्र के अंर्तगत अनेक वार्डों में वार्डवासियों से एवं व्यापारियों से मुलाकात कर भाजपा के सदस्य बनाने का वृहद अभियान निरंतर चला रही है। वह स्वयं घरों में व व्यापारीक प्रतिष्ठानों में जाकर सदस्यता दिलाई रही है। श्रीमती रंजना साहू ने बताया कि विश्व पटल पर भारत देश का मस्तक ऊँचा करने कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किए हैं, गांव, गरीब, किसान व नौजवानों के हितैषी सिर्फ भाजपा है, इसीलिए आज राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में भाजपा का सदस्यता ले रहे हैं। 

     प्रेरणास्रोत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस मुहिम की नई शुरुआत किए। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि सर्वहित एवं बहुजन हिताय की सोच भारतीय जनता पार्टी की पहचान है एवं सदैव देशहित में निर्णय लिए हैं। यही प्रमाण है कि लगातार तीसरी बार भाजपा कि मोदी सरकार बनी है। यह जनता का स्नेह है, सदस्यता अभियान से जुड़कर भाजपा के कार्यों नीतियों एवं मजबूत इरादों को हम सशक्त मजबूत करने व देश को समृद्ध बनाने के लिए सहभागिता सुनिश्चित करें। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से नंदू जसवानी,जय हिंदुजा,रितिका यादव,दौलत वाधवानी,महावीर गोयल सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments