Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आमदी के नया तालाब में लोगों ने की साफ-सफाई

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी:- स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। ...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आमदी नगर पंचायत स्थित नया तालाब में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, और नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान संचालित कर नया तालाब की साफ-सफाई की। इस दौरान तालाब में फेंके गये प्लास्टिक के बोतल, पॉलीथीन, कपड़ों सहित अन्य सामग्री को निकाला गया। 

         वहीं तालाब के किनारे उगे खरपतवार को भी हटाया गया। इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही गांव एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पर्यावरण अनुकूल व्यवहार करने की आवश्यकता, खुले में कचरा को फेंकने या जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव, कचरा प्रबंधन में गीला एवं सूखा कचरा की पहचान व वर्गीकरण तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी।

No comments