Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

काटाकुर्रीडीह में...20सितम्बर से कथा वाचक pradeep misra सुनाएंगे ! शिव महापुराण कथा... तैयारी जोरों पर

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी:- अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परम श्रद्धेय श्री प्रदीप मिश्रा जी (सिहोर वाले) के परम सानिध्य में काटाकुर्रीडीह (कुक...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परम श्रद्धेय श्री प्रदीप मिश्रा जी (सिहोर वाले) के परम सानिध्य में काटाकुर्रीडीह (कुकरेल) की पावन धरा में दिनांक 20 से 24सितंबर के दौरान कथा समय दोपहर 1 से 4 बजे के बीच ग्राम काटाकुर्रीडीह (कुकरेल) धमतरी से नगरी रोड़ महज 15 किलोमीटर में श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

        मिली जानकारी अनुसार आयोजक रुद्रेश्वर महादेव संघ समिति, बासपारा, कुकरेक धमतरी एवम समस्त क्षेत्रवासी द्वारा में पहली बार प्रदीप मिश्रा जी की श्री शिवमहापुराण कथा आयोजन होगा। वे व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी रसमयी वाणी से शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। आयोजको द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। आज स्थानीय स्तर पर बैठक रखा गया था। कार्यक्रम में होने वाली व्यवस्था को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा क्षेत्र वासियों को अलग-अलग जिम्मेदारी आज दी गई। आयोजको ने समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासी को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किए है।

No comments