Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्राचीन श्रीराम मंदिर कुरुद में हर्षोल्लास के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरूद:- नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें समाज के सभी वर्...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें समाज के सभी वर्गों ने भाग लेकर मध्य रात्रि को सोहर गीत में झुमते नाचते हुए श्री कृष्ण का जन्मोत्सव का आनंद उठाया। 

                  सोमवार को प्राचीन श्रीराम मंदिर को जन्माष्टमी मनाने भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह हुई विशेष पूजाअर्चना के बाद दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। शाम को हुमन चन्द्राकर  एण्ड पार्टी द्वारा रामायण पाठ का कार्यक्रम किया गया। बाल-गोपाल नृत्य में आसपास के छोटे बच्चे कृष्ण की वेशभूषा में शामिल हुए। पारम्परिक परिधानों में सजे धजे यादव समाज ने नाच गाकर कृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मनाई गई। सनातन धर्म सदियों से था, है और रहेगा हमें बस इसके अस्तित्व को स्वीकारना है। 

          मंदिर परिसर में बनी खूबसूरत पुष्प वाटिका एवं साधु संतों के लिए बनी कुटिया के प्राकृतिक मनोहारी दृश्य से प्रभावित करती है। मध्य रात्रि को महाआरती के पश्चात सोहर गीत गाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सभी को पंजरी और पंचामृत प्रसादी का वितरण किया गया। इस शुभ अवसर पर समाज प्रमुख व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

No comments