Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरुद:- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी के जयंती पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा कांग्रेस भवन में श...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरुद:- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी के जयंती पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा कांग्रेस भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित कर सद्भावना दिवस मनाते हुए श्रद्धांजलि दिये व अपने विचार रखे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि स्व.राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा थे। उनकी दूरगामी सोच व कर्तव्य निष्ठा के कारण सम्पूर्ण विश्व मे उनकी विशिष्ट पहचान थी। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भरत नाहर ने कहा कि स्व.राजीव ने अपने कार्यकाल में विकसित भारत को गति दिये। अपने अल्प कार्यकाल में ही शिक्षा, चिकित्सा, गरीबी उन्मूलन,औघौगिक विकास, रोजगार, सभी क्षेत्रों में कार्य किये। 

            नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकार ने कहा कि टेक्नो लॉजी के जनक 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज के जनक आदि स्व.राजीव की महत्वपूर्ण देन है। 

नगर पंचायत सभापति मनीष साहू ने कहा कि अब तक के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करने वाले स्व.राजीव विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।उनका असमय शहीद होने से राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भरत नाहर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, रौशन जांगड़े, उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भखारा विनोद साहू, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री पप्पू राजपूत,लव चन्द्राकर, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,आई टी सेल प्रभारी ऐवन साहू, संतोष प्रजापति, अर्जुन धु्रव, सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

No comments