Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्यास नारायण विद्या मंदिर धूमा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरूद:-  ब्यास नारायण विद्या मंदिर धूमा में मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव की खुशियां बिखरने कृष्ण जन्माष्टमी...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- ब्यास नारायण विद्या मंदिर धूमा में मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव की खुशियां बिखरने कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया केजी 1 और केजी 2 के नन्हे-मुन्हें बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण मन मोह लिया।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्रधान पाठक ने लड्डू गोपाल की पूजा आराधना कर फूल,गुलाल ,तिलक अर्पित कर लड्डू का भोग लगाया।इसके उपरांत उन्होंने नन्हे-मुन्हें बच्चों का तिलक वंदन कर कार्यक्रम की खुशी में उमंग का रंग जोड़ा।इसके उपरांत सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी विधिवत पूजा अर्चना की।इसके उपरांत सभी बाल कृष्ण और राधा को झूला झुलाया गया और मटकी फोड़ की उमंग और रासलीला नृत्य का मनमोहक रूप भी मन को आकर्षित करने लगा।इस दौरान आकर्षक डेकोरेशन ,कालिया नाग की कलात्मक झांकी,सजे हुए मटके और मक्खन की महक विद्यालय में वृंदावन की खुशबू बिखेरने लगी। 

         शाला संचालक श्री लोकनाथ साहू ने सभी को कृष्ण जन्मा ष्टमी की बधाई देते हुए इसके महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि इस मनभावन पर्व को जन्माष्टमी वा गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के आनन्दोत्सव के लिये मनाया जाता है।यह हिंदू चंद्रमास के अनुसार भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष के आठवें दिन अष्टमी को भाद्रपद के रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है।भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण है और देश के विभिन्न हिस्सों में इसे भिन्न-भिन्न तरीके से मनाने की परंपरा है।आप सभी बच्चे आज राधा कृष्ण के रूप में काफी मन मोह रहे हो।आने वाले दिनों में इसी तरह अन्य पर्व का उल्लास हमारे विद्यालय की मिट्टी में चार चांद लगाएगा।

              इस दौरान शिक्षक- शिक्षिकाए श्री एम आर साहू, नरेश कुमार साहू, श्री मति गीतांजलि साहू, श्री मति योगिता साहू, श्रीमति ढालेश्वरी साहू, उमा साहू, चांदनी तारक, गुलाईची निषाद, दुर्गा सेन एवम पालकगण चंद्रशेखर साहू, श्री मति भानुप्रिया साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

No comments