Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

असुर संहार वं मानव कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने लिए श्री कृष्ण के रूप में अवतार, दिखाई अनेक लीलाएं- रंजना साहू

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी:- बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया, श्री हनुमान सेवा समिति बठेना वार्ड धमतरी के द्...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया, श्री हनुमान सेवा समिति बठेना वार्ड धमतरी के द्वारा जन्माष्टमी उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्यामलाल नेताम ने किया। सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर श्रीमती साहू ने समस्त क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना किए। मंचस्थ होने उपरांत वार्ड वासियों एवं समिति के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

          रंजना साहू ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी महापर्व की बधाई दिए एवं कहा कि जब असुरों ने पृथ्वी पर मानव जीवन को हाहाकार मचा कर सताने लगे तब पालनहार श्री हरि विष्णु जी ने माता देवकी की कोख से श्रीकृष्ण रुप में अष्टमी के दिन जन्म लिए, और अनेक लीलाएं दिखाई। भगवान श्री कृष्ण सभी के आराध्य देव हैं जिन्होंने मानव समाज में प्रेम मित्रता का संदेश दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष साहू, बालक नेताम, निरुपम सिंहा, ज्ञानचंद सिन्हा, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, ऐनू राम सिंहा, नंदू साहू, विक्की साहू, ललित साहू, दाऊ विश्वकर्मा रूपम चंद्राकर, तामेश्वरसाहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासि उपस्थित रहे।

No comments