Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Kurud: नगर सुराज अभियान 2024 के तहत जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरूद:- नगर सुराज अभियान 2024 के तहत जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन आज सुबह 10 बजे सिरसा चौक के रंग मंच में प्रारं...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- नगर सुराज अभियान 2024 के तहत जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन आज सुबह 10 बजे सिरसा चौक के रंग मंच में प्रारंभ हुआ। नगर पंचायत कुरूद के इस जन समस्या निवारण शिविर में आज प्रथम दिवस वार्ड क्रमांक 1और वार्ड 11- 12 के वार्डवासियों द्वारा अपनी अपनी समस्याओं को बताया गया, जिस पर वार्ड पार्षदों और नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने उनसे फार्म भरवा कर लेते हुए जल्द ही समाधान की बात कही।

       जन समस्या निवारण पखवाड़ा प्रदेश भर के नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित किया गया है। जिसमे कुरूद नगर पंचायत में आज 27 जुलाई प्रथम दिवस को वार्ड क्रमांक 1और वार्ड 11वार्ड 12 के निवासियों ने अपनी समस्या रखी। जन समस्या निवारण पखवाड़ा के संदर्भ में सीएमओ महेंद्रराज गुप्ता ने बताया कि नगरीय प्रशासन के निर्देशानुसार इस नगर सुराज अभियान में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, पेय जल एवं लाईट की शिकायतों का समाधान। सड़क/ नाली के मरम्मत और निर्माण कार्य का आवेदन, आवास संबंधी आवेदन। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुनिश्चितता और संपत्ति कर नामांतरण भवन निर्माण अनुमति नियमितीकरण राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड एवं राजस्व प्रकरण आदि कार्यों को त्वरित कार्रवाई की जायेगी। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद उत्तम साहू वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद राघवेंद्र सोनी और सभापति चुम्मन दीवान सीएमओ महेश राज गुप्ता, लेखपाल गेंदलाल साहू, राजस्व निरीक्षक यशवंत साहू, प्रवीन कटारिया , मुकेश पवार भूपेंद्र , रमन, उमेश सहित नगर पंचायत कुरूद के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

No comments