Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हटकेशर वार्ड में धमतरी विधायक व महापौर ने भागवत कथा का किया श्रवण

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी:- दीनदयाल पुरान कालोनी हटकेशर में चंद्राकर परिवार द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया था जिसमे धमतरी ...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- दीनदयाल पुरान कालोनी हटकेशर में चंद्राकर परिवार द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया था जिसमे धमतरी विधायक ओंकार साहू और महापौर विजय देवागन भी शिरकत किये। इस भागवत महापुराण कथा में ब्रम्हलीन संत कवि पवन दीवान जी के शिष्य पंडित त्रिभुवन महाराज जी मिश्रा कथा वाचक रूप में कथा का श्रवण करा रहे थे। श्री त्रिभुवन महाराज जी ने कथा श्रवण कराते हुए कहा की महाभारत युद्ध के समय रणभूमि में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो ज्ञान दिया था वह गीता में बताया गया है। गीता में ऐसी बहुत सी बातें हैं जो मनुष्य को जीवन की कई कठिनाइयों को आसान बनाती है। इतना ही नहीं गीता पढ़ने पर मनुष्य को बहुत सी नई जानकारियां भी मिलती है। महाराज जी ने बताया कि धार्मिक पुराणों में माना गया है कि जिस घर में नियमित रूप से गीता का पाठ किया जाता है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके नियमित पाठ से व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव तो होता ही है।

साथ ही जीवन की कई परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है।महराज जी ने बताया की श्रीमद्भागवत गीता का पाठ हमेशा स्नान आदि से निवृत होकर,साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ही करना चाहिए। इसके बाद एक आसन पर बैठ जाएं और लकड़ी से बनी पूजा चौकी या काठ पर रखकर गीता का पाठ करें। ध्यान रखें कि कभी भी जमीन पर या हाथ में रखकर गीता का पाठ नहीं करना चाहिए। इसके साथ महाराज जी ने बताया की गीता को हमेशा लाल कपड़े में लपेटकर रखें और पाठ के समय ही खोलें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि भगवत गीता का अध्याय बीच में अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए, पूरा अध्याय पढ़ने के बाद ही गीता को बंद करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू , धमतरी नगर निगम के महापौर विजय देवागन, होरीलाल साहू सेवा दल जिलाध्यक्ष, दीनदयाल चंद्राकर, अलोक जाधव, अम्बर चंद्राकर , मीरा चंद्राकर, बड़ी संख्या में माता बहनों एवं हटकेशर वार्ड के श्रोता समाज की उपस्थिति रही।

No comments