Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मानस शक्ति केंद्र खैरा का बैठक संपन्न

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरूद:- मानस शक्ति केंद्र खैरा का बैठक ग्राम कन्हापुरी में श्री रामचंद्र जी की छाया चित्र में माल्यार्पण पूजन वंद...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- मानस शक्ति केंद्र खैरा का बैठक ग्राम कन्हापुरी में श्री रामचंद्र जी की छाया चित्र में माल्यार्पण पूजन वंदन के साथ श्री राम स्तुति के साथ प्रारंभ हुई ।तत्पश्चात अतिथियों पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। पश्चात शक्ति केंद्र के सचिव मनोज कुमार साहू द्वारा राजमानस संघ जिला धमतरी छत्तीसगढ़ के वार्षिक सम्मेलन ग्राम मधुबन में 16जून को आयोजित होने वाली कार्यक्रम की जानकारी प्रदान किया गया । साथियों को अधिक से अधिक संख्या में जाने हेतु प्रेरित किया गया ।आध्यात्मिक वेशभूषा पजामा कुर्ता ,धोती बंगाली पहनकर जाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी पंजीकृत मानस मंडलियों का नवीनीकरण /आयोजन शुल्क जमा किया गया ।

अतिथि क्रम में महेंद्र कुमार साहू उपाध्यक्ष राजमानस धमतरी, चंपालाल साहू संरक्षक शक्ति केंद्र ,लोकेश्वर सिंहा अध्यक्ष मानस शक्ति केंद्र खैरा, द्वारा सभा को संबोधित किया गया ।

          इस अवसर पर मानस शक्ति केंद्र खैरा हेतु दो आजीवन सदस्यता ग्रहण की हीरालाल साहू ग्राम बानगर धनेश साहू कन्हार पुरी द्वारा 1000 रूपए अनुदान कर आजीवन सदस्यता ग्रहण की।

            कार्यक्रम में मानव शक्ति केंद्र बहुत सारे पदाधिकारी एवं सदस्यों मानस मंडलियों के साथी गण उपस्थित रहे ।जिसमें कौशल साहू नंदकुमार साहू ,मेवाराम साहू ,महेंद्र कुमार साहू ,हरिशंकर साहू, चंपालाल साहू ,रामचंद्र पटेल ,कीर्तन साहू ,खिलेश्वर साहू, युवराज सिंहा गुलाप राम साहू शेखन लाल साहू, हरि राम साहू ,राधेश्याम साहू ,जागेश्वर साहू सुखीराम साहू ,रामाधार दीवान ,समय लाल पटेल, काफी संख्या में धर्मानुरागी साथी गण उपस्थित थे।

No comments