Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नवचयनित जवान छुट्टी के दौरान निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर में किया मार्गदर्शन

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  अभनपुर:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायपुर के तत्वाधान में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

अभनपुर:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायपुर के तत्वाधान में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर में वर्ष 2023 में सशस्त्र सीमा बल में चयनित जवान अनिल कुमार शुक्ला रवेली अभनपुर के निवासी है जो अपनी सैन्य जीवन की पहली छुट्टी बिताने के लिए अपने गृह ग्राम पहुंचे। एक सैनिक में हमेशा देश सेवा की जज्बा होती है जो चाहे सेवाकाल में रहे या सेवानिवृत्ति के बाद या छुट्टी के दौरान वह अपना जोश और जज्बा समाज में अवश्य प्रदर्शित करता है। इसी कड़ी में पिछले वर्ष 2023 में अनिल शुक्ला का चयन सशस्त्र सीमा बल में हुआ था। जो आज छुट्टी के दौरान निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर पहुंचे जहां पर आज प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 70 युवक एवं युवतियों को सेना में भर्ती होने से पहले की आपबीती बताया और वहां पर प्रशिक्षण के दौरान क्या-क्या कठिनाइयां आती है तथा प्रशिक्षण किस प्रकार दी जाती है इन सब बातों पर विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही अपनी असफलताओं के बारे में भी बताया उन्होंने बताया कि असफलता से निराश नहीं हुआ बल्कि उसे एक चुनौती समझकर बार-बार प्रयास किया और अंत में कामयाबी मिला। जिससे सभी बच्चे मोटिवेट हुए और लगन से ट्रेनिंग करने हेतु प्रेरित हुए। जवान का स्वागत निशुल्क साइंटिफिक शिक्षण केंद्र अभनपुर के प्रशिक्षक पूर्व सैनिक नायक योगेश साहू, पूर्व सैनिक नायक कमल नारायण मिश्रा, पूर्व सैनिक नायक अश्वनी साहू, प्रधान आरक्षक ईश्वरी लाल गायकवाड ने जवान अनिल शुक्ला का श्रीफल एवं साल से स्वागत किया।

No comments