Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

झूठा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:-  कुरूद विधानसभा में आज भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस रखा गया था। भाजपा की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र मो...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:-  कुरूद विधानसभा में आज भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस रखा गया था। भाजपा की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र मोदी गारंटी योजना को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 5 साल तक घोषणा किए हुए वादे को पूरा नहीं कर सका। अपने 36 प्रकार के घोषणा किए जिसमे से 1को भी सही तरीके से नही कर पाया और भूपेश बघेल भ्रष्टाचार में डूबा रहा। गलत सरकारी आंकड़े पेश कर 17 क्विंटल प्रति एकड़ बताया गया था एवम विधानसभा में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का दावा किया जिसका मैने विधानसभा में पुरजोर विरोध किया। पत्रकारों के द्वारा 21क्विंटल धान खरीदी के घोषणा पत्र के बारे में पूछने पर उक्त जवाब मिला। गोबर खरीदी में घोटाला किया गया। इस कारण कांग्रेस का विकेट गिरने वाला है और भाजपा सरकार फिर आयेगी। क्योंकि स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपाई ने छत्तीसगढ़ को बनाए थे उनके सपना को संवारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारंटी के साथ संकल्प पत्र बनाया है। 

         जिसमे 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का दावा किया है। साथ ही 12हजार सालाना विवाहित महिलाओं को देने का घोषणा किया है। 5500 प्रति मानक बोरी तेंदूपत्ता संग्रह की दर और बोनस 4500 देने का वादा किया है। 10 लाख मुफ्त उपचार का स्वास्थ्य बीमा, 18 लाख परिवारों को पक्का आवास, 500 रूपये गैस सिलेंडर इसके अलावा यूपीएससी के तर्ज पर सभी परीक्षाएं होंगी। दीनदयाल उपाध्याय मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन खेतीहर मजदूर को प्रति वर्ष 10 हजार रुपए, शक्तिपीठ परियोजना चार धाम परियोजना के तर्ज पर 5 शक्तिपीठ के लिए 6000 किमी की परियोजनाएं इस प्रकार अन्य बहुत सी घोषणाएं मोदी ने गारंटी में शामिल किया गया हैं। प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे पर टीएस सिंहदेव ने तो इस्तीफा भी दे दिया। 

        कुरूद के भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने कहा कि घोषणा पत्र के किसी भी 36 बिंदुओं पर जब भी जहां भी चाहे किसी भी के साथ उन बिंदुओं में बहस करने को तैयार हूं। चारभाठा में रेत खदानों के कारण से ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे चुनाव बहिष्कार के मुद्दे पर भाजपा प्रत्यासी ने कहा कि रेत खदान बाहरी ठेकेदारों को दिया गया है जिस पर कोई प्रशासनिक कार्यवाही नही की जाती है क्योंकि भूपेश बघेल के पास इसका पैसा जा रहा है यह आरोप अजय चंद्राकर ने लगाया है। अभी तक भाजपाइयों ने भूपेश बघेल के चिटफंड के वादे पर किसी भी प्रकार का घेराव नही किया गया है जिसके चलते हजारों निवेशकों का पैसा डूब गया। इस बात को अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसी भी वादे को पूरा करने में असमर्थ रही। जिसके कारण जनता अब बदलाव चाहते हैं।

No comments