Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर कुरुद में...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर कुरुद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन बनाया , आंदोलन से निकले अरविंद केजरीवाल आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुके है बहोत कम समय मे ही आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी है , अरविंद केजरीवाल की सूझ बूझ और लोकप्रियता के कारण तीन बार दिल्ली में चुनाव जीत चुके है।

पंजाब में भी आप की पूर्ण बहुमत की सरकार है, गुजरात, गोवा में भी पार्टी काफी कुछ हासिल कर चुकी है आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल से काफी उम्मीदें है। आज फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर लोग अरविंद केजरीवाल को मॉडल मान रहे है आज के कार्यक्रम में तेजेन्द्र तोड़ेकर, चेतन सिन्हा, भूषण साहू, देवनारायण चन्द्राकर, पुरोहित बंजारे, राजीव साहू, जनक ध्रुवंशी, मनोज नगारची, भूपेश साहू, शंकर नगारची, पोखराज निर्मलकर, संतोष साहू, चंद्रशेखर लहरे उपस्थित रहे ।

No comments