Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भारत की प्रशासनिक ब्यवस्था अनुरूप उड़ेना स्कूल में बाल संसद का गठन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- प्राथमिक शाला उड़ेना में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के बेहतरीन संचालन हेतु बच्चों ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- प्राथमिक शाला उड़ेना में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के बेहतरीन संचालन हेतु बच्चों को लोकतंत्रात्मक शासन प्रणाली की शिक्षा संविधान की जानकारी के साथ-साथ उनके नेतृत्व क्षमता विकास हेतु विद्यालय स्तर पर बाल कैबिनेट का गठन किया गया स्वयं बच्चों ने मतदान कर अपने नेतृत्व प्रधान मुखिया का चयन किया गया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री लक्ष्मण कंवर ,शिक्षामंत्री गुंजन साहू ,खेलमंत्री रुद्राक्ष कुर्रे, सुरक्षामंत्री नवीन कुमार साहू ,पर्यावरणमंत्री आयुष साहू, क़ानून व अनुशासन मंत्री अजय कुमार ,सांस्कृतिक मंत्री डिम्पल निर्मलकर ,स्वच्छतामंत्री उमंग साहू ,खाद्यमंत्री कीर्ति साहू का चयन किया गया ।भारत की कार्यपालिका पैटर्न में मंत्री परिषद का गठन किया गया ।व उनके अधिकार व कर्तब्यों का बोध कराया गया ।पश्चात मंत्री परिषद की गोपनीयता की शपथ ,प्रधान पाठक कौशल कुमार पटेल द्वारा कराया गया। साथ ही साथ प्रत्येक कक्षा में एक लड़का व एक लड़की को कक्षा नायक हेतु चयन किया गया। सभी मंत्रियों ने अपने उद्देश्य व जिम्मेदारियों की जानकारी सभा स्थल में दिया गया। पश्चात मनोज कुमार साहू शिक्षक ने मतदान के महत्व और मंत्री मंडल के कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। मिले जिम्मेवारी का निर्वहन बेहतर तरीके से करने हेतु बच्चो को प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक साथी कौशल कुमार पटेल, मनोज कुमार साहू, बिष्णु प्रसाद हिरवानी ,श्रीमती नेहा हिंदुजा, श्रीमती भगवती पटेल,कु उर्मिला पाटिल ,व विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

No comments