Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कारगिल विजय दिवस पर कुरुद कांग्रेस ने किया शहीदों को नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- बुधवार शाम को कारगिल चौक कुरुद स्थित शहीद स्मारक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद ने कैंडल जलाकर कारगिल विजय दि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- बुधवार शाम को कारगिल चौक कुरुद स्थित शहीद स्मारक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद ने कैंडल जलाकर कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन किया। जय हिंद ,भारत माता की जय, अमर शहीदो की जय आदि जयघोष के साथ वीर जवानों की वीरता को सलाम किया गया।

        ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।हम आज उन वीर जवानों की शहादत पर नमन करते है।

              इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,सोसायटी अध्यक्ष रमेशर साहू,पूर्व सेवादल प्रदेश संयोजक रवि शर्मा,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू ,पप्पू राजपूत, लव चन्द्राकर,सन्तोष प्रजापति,उमेश साहू, वैभव चन्द्राकर, वैभव शर्मा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments