Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शिक्षा ही जीवन में अच्छे चरित्र के सृजन का है आधार - लक्ष्मीकांता साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- मानव जीवन का लक्ष्य चरित्र निर्माण होता है।इसी से ही हमारी एक अच्छी पहचान बनती है।इस दुनिया मे शिक्षा ही हमें...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- मानव जीवन का लक्ष्य चरित्र निर्माण होता है।इसी से ही हमारी एक अच्छी पहचान बनती है।इस दुनिया मे शिक्षा ही हमें हमारे वास्तविक लक्ष्य तक पहुंचाने का काम करती है।मेहनत व लगन हमारी वास्तविक ताकत है जिसे हम शिक्षा में सही रूप में उपयोग में लाए तो ही हमे हमारे वास्तविक लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

इस प्रकार हम कह सकते है कि शिक्षा से ही हमारे जीवन में अच्छे चरित्र का सृजन होता है।उक्त उद्गार छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने ग्राम भेंडरी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण समारोह में कही। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ, विद्याथी गण सहित आमजन उपस्थित थे।

No comments