Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शासकीय कन्या हाईस्कूल एवं कन्या मा.शा. कुम्हारी में धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप दुर्ग:- एक साधे सब सधे, सब साधे सब जाय रहिमन मूलही सिंचबों, फूलै फलै अघाय उपरोक्त उक्ति आधारित विधिवत प्र...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप दुर्ग:- एक साधे सब सधे, सब साधे सब जाय रहिमन मूलही सिंचबों, फूलै फलै अघाय उपरोक्त उक्ति आधारित विधिवत प्रवेशोत्सव कन्या हाई स्कूल एवं कन्या मा.शा.कुम्हारी द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा पूजन से हुई तत्पश्चात अतिथि सत्कार, नवप्रवेशी सम्मान एवं मुह मीठा, नवप्रवेशी द्वारा प्रवेश चिन्ह हाथा (हाथ का रंगीन छाप) आदि संपन्न हुए, कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती लता खैरवार, समाजसेवी श्री अश्वनी देशलहरे, कन्या हाई स्कूल प्र.प्राचार्य श्रीमती असीमा आदि ने संबोधित किये। अंत में कन्या पू.मा.शा.कुम्हारी प्र.पाठक श्री पारस चंद्राकर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। समस्त कार्यक्रम में smc अध्यक्ष श्रीमती पद्मा सेन, smc सदस्यगन, (क.हाई स्कूल, क.पू.मा.एवं बा.पू.मा.) के समस्त स्टाफ आदि की महती सहभागीता रही।

No comments