Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अगले 02 से 04 दिन जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने किया अलर्ट…

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर:- भीषण गर्मी के दौरे के बाद अब देश में धीरे-धीरे बारिश का माहौल बन रहा है. मानसून ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रायपुर:- भीषण गर्मी के दौरे के बाद अब देश में धीरे-धीरे बारिश का माहौल बन रहा है. मानसून ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में अपना अच्छा असर दिखाना शुरू कर दिया है। अगले 2 से 3 दिन दोनों ही राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है, इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। ऐसे हालात बीकानेर, दौसा, ग्वालियर, अंबिकापुर, बालासोर पर मानसून द्रोणिका के कारण बन रहे हैं।

मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी मौसम का अलर्ट जारी है, रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अलगे 2 से 3 दिन प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकते हैं इसके प्रभाव में लगभग सभी जिले आएंगे. बड़ी मात्रा में समुद्र से नमी आने के कारण प्रदेश के लगभग सभी संभागों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

क्यों बन रहा है ऐसा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, दौसा, ग्वालियर, अंबिकापुर, बालासोर पर मानसून द्रोणिका बनी हुई है. इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के केंद्रीय भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस कारण मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की ओर बड़ी मात्रा में समुद्र से नमी आने की संभावना है, अगर ऐसा होता है तो दोनों राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है।

सावधानी जरूरी

चूंकी अभी राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है. बीच-बीच में कई जगहों पर अच्छी बारिश भी हो जाती है। ऐसे में मानसून की एंट्री से तापमान अचानक तेजी से गिरेगा इस दौरान लोगों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है, इस लिए सभी को चाहिए की अपने सेहत का ध्यान रखें। सही खान पान लेते रहें, तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर से जरूर मिले

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें 9425230709


No comments