Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Raipur news: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कबीर जयंती की दी बधाई

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज राजधानी:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 4जून को संत कबीर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश म...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

राजधानी:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 4जून को संत कबीर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा कि संत कबीर का जीवन दर्शन सदैव प्रासंगिक है। संत कबीर ने दोहों के माध्यम से प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैले आडंबर और जात-पात का सख्त विरोध किया। दोहों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर भी कठोर प्रहार किया और लोगों को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा और परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। छत्तीसगढ़ में भी संत कबीर के जीवनदर्शन का जन-जीवन पर गहरा प्रभाव है। श्री बघेल ने कहा है संत कबीर के उपदेश हमें सत्य का रास्ता दिखाते रहेंगे।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments