Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रामसिय कोटगांव ने कुरुद धमतरी का मान बढ़ाया...

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सरकार द्वारा ग्रामीण रामायण मंडली के साथ सांस्कृतिक धार्मिक वाताव...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सरकार द्वारा ग्रामीण रामायण मंडली के साथ सांस्कृतिक धार्मिक वातावरण को सुदृढ करने के लिए विगत तीन वर्षों से क्लस्टर जनपद जिला एवं राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रामसिय मानस पथिक कोटगांव ने धमतरी जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय आयोजन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कुरुद जनपद एवं धमतरी जिला को गौरवान्वित किया है। विदित हो कि राज्य स्तरीय प्रथम आयोजन शिवरीनारायण में हुआ था उसमें भी कोटगांव की मंडली ने धमतरी जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति के साथ खुब वाहवाही बटोरी थी।

 लेकिन इस बार कोटगांव के कला साधकों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान के साथ नगद 3 लाख रुपये प्रशस्ति पत्र एवं राम दरबार की धातु प्रतिमा स्मृति चिन्ह को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत विधायक सत्यनारायण शर्मा तथा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास जी के करकमलों से प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव रायगढ़ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 जुन को रामसिय कोटगांव के कलासाधकों की लाजवाब प्रस्तुति हुई।ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस  विशिष्ट कार्यक्रम में जहां 7 देशों एवं 14 राज्यों की रामायण मंडलियों को आमंत्रित की है। 

जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कोटगांव की  मंडली ने किया। मंडली प्रमुख एवं प्रसिद्ध गायक संतोष साहु एवं कला कारों के ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विरेंद्र साहु प्राचार्य कृष्णा संगीत धमतरी श्रीमती चंद्रिका साहु वेदप्रकाश वर्मा सनय चतुर्वेदी तुकेश यादव सुरेश साहु रवि गजेंद्र खिलेंद्र साहु जितेंद्र साहु कुलेश्वर सिन्हा भोजगुरुजी डां.किरण तुकेश यादव कपिल पटेल चेतन साहु, हुमन चंद्राकर कोमल साहु दीपक गुहा बलेंद्र साहु प्रेम साहु, धर्मवीर वर्मा पोखराज साहु प्रमोद साहु, शत्रुघन सिन्हा नुतन साहु चिमन साहु चेतन देवांगन श्रीराम यादव सहित शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए है।

No comments