Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मानव शक्ति केंद्र खैरा की हुई बैठक

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- ग्राम कोकड़ी ग्राम पंचायत भवन कोकड़ी में मानव शक्ति केंद्र खैरा का बैठक आहूत किया गया था, कार्यक्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- ग्राम कोकड़ी ग्राम पंचायत भवन कोकड़ी में मानव शक्ति केंद्र खैरा का बैठक आहूत किया गया था, कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र अध्यक्ष लोकेश्वर सिन्हा जी के द्वारा किया गया। उपस्थित शक्ति केंद्र की विभिन्न ग्रामों से समस्त मानस मंडली के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों की उपस्थिति बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें राज मानस जिला धमतरी छतीसगढ़ के वार्षिक सम्मेलन महोत्सव मंदरौद में आयोजन सम्बन्धी की तैयारी हेतु चर्चा किया गया विभिन्न मंडलियों को अलग-अलग एवं जिम्मेदारी दिया गया एवं आयोजन हेतु बढ़-चढ़कर मंडली के साथियों के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में दान राशि की घोषणा की गई।

कार्यक्रम का संचालन सचिव मनोज कुमार साहू जी के द्वारा किया उन्होंने 18जून को कार्यक्रम दिवस के दिन प्रत्येक मंडली के साथियों को भारतीय गणवेश धोती पायजामा पहन कर अपनी उपस्थिति व दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। आध्यात्मिक जागरूकता हेतु अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रण कर करने हेतु प्रेरित किया गया। मानस मंडली के नवीकरण व आयोजन शुल्क जमा करने की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में पदाधिकारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोकड़ी द्वारा शक्ति केंद्र खैरा हेतु भूमि आरक्षित कर जगह स्थल का अवलोकन कराया गया। उक्त मिले जमीन पर शक्ति केंद्र खैरा का कार्यालय भवन निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया। 

इस अवसर पर महेंद्र साहू, चंपालाल साहू, लोकेश्वर सिन्हा , रविन्द्र साहू जनपद सदस्य ,कमलेश साहू ,कौशल साहू,  नंदकुमार साहू ,शेखर लाल साहू राजकुमार साहू ,खिलेश्वर प्रसाद साहू रामचंद्र पटेल, रामाधार दीवान, समय लाल पटेल जागेश्वर साहू ,चेतन लाल साहू, हीरामन साहू, जगत साहू, शिव कुमार साहू ,रोहित दीवान भरत लाल प्रमोद ,संतोष कुमार कामता राम साहू, रामेश्वर साहू गिरधारी लाल,आदि बड़ी संख्या में रामायणी साथी गण उपस्थित थे ।

No comments