Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

RAIPUR NEWS: जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें राजधानी में, नगर निगम ने जारी करेगें टेंडर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर:- राजधानी की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। लोगों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने और पर्य...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रायपुर:- राजधानी की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। लोगों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नगर निगम ने इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।जुलाई से ई-बस दौड़नी शुरू हो जाएंगी। नगर निगम ने अभी 10बसों के खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला है।

अफसरों के अनुसार अभी 30बसें हैं, जो पेट्रोल-डीजल चल रही हैं। एक बस को संचालित करने में हर महीने 1.5 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं, जबकि राजस्व मात्र 5हजार रुपए ही प्राप्त हो रहा है। ऐसे में नगर निगम को बस संचालन के लिए हर माह 44 लाख रुपए अपने बजट से देना पड़ रहा है।

जून के पहले सप्ताह में बसों की खरीदी हो जाएगी

नगर निगम की मानें तो जून के पहले सप्ताह में बसों की खरीदी हो जाएगी। इसके बाद बसों के संचालन के लिए टेंडर निकला जाएगा। 21दिन में यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। संचालन के लिए जो कंपनी चयनित होगी उसे ही चार्जिंग स्टेशन के मेंटेनेंस का जिम्मा भी दिया जा सकता है। संचालन करने वाली कंपनी कमाई की एक निर्धारित राशि नगर निगम को देगी।

दो रूट इस तरह है-

स्टेशन से कचहरी, इंटर बस टर्मिनल, पचपेड़ी नाका होते एयरपोर्ट तक रेलवे स्टेशन से कचहरी चौक, टाटीबंध हाेते हुए कुम्हारी तक।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments