Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रदेश स्तरीय "बूथ प्रबंधन मास्टर ट्रेनर" में प्रवक्ता योगेश कुर्मी का चयन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रो के प्रत्येक बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रभा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रो के प्रत्येक बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रभारियों को प्रशिक्षण देकर बूथ स्तर पर मजबूती से तैयारी रखने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय मास्टर ट्रेनर का चयन राजीव भवन रायपुर में किया जा रहा है। जिसमे कुरुद कांग्रेस प्रवक्ता योगेश कुर्मी ने अपने दमदार प्रेजेंटेशन से चयन कर्ताओं की कमेटी को प्रभावित किया, और बतौर बूथ प्रबंधन मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित हुए हैं। योगेश कुर्मी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन की यह बहुआयामी और दीर्घकालिक सोच को दर्शाता है जो हमारे संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ,बूथ की मजबूती पर जोर देती है। निश्चित तौर पर इस इकाई को प्रशिक्षित कर हमारी पार्टी प्रत्येक बूथों पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगी, संगठन संरचना को मजबूत बनाएगी। जिसका सकारात्मक वांछित परिणाम आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में हम सबके सामने दिखेगा। 

अंतिम मतदाता तक पहुंचना, कांग्रेस की लोककल्याणकारी नीति से वाकिफ कराना, केंद्र की मोदी सरकार की अदूरदर्शिता से देश में वयाप्त व्यापक महंगाई , बेरोजगारी , साम्प्रदायिक नफरत फैलाने वाले कारनामो को जन जन तक पहुंचाने में बूथ पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हर बूथ का मिजाज अलग - अलग होता है जिसे वे आसानी से अपने पक्ष में अनुकूल बना सकने में सक्षम होंगे। बूथ प्रबंधन मास्टर ट्रेनर में चयन होने पर प्रवक्ता योगेश कुर्मी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन मरकाम , प्रदेश बूथ प्रबंधन संगठन प्रभारी, श्री विनोद वर्मा, श्री अरुण सिसोदिया, श्री पीयूष कोसरे, श्री विनयशील जी, श्री जयवर्धन बिस्सा,श्री अंकित बागबाहरा जी का आभार जताया,। एवम इस चयन हेतु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा , नप अध्यक्ष श्री तपन चंद्राकर , जप उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, महामंत्री पप्पू राजपूत, पार्षद डुमेश साहू, उत्तम साहू, युवा साथी उमेश साहू, डुमेंद्र साहू, लव चन्द्राकर, मुकेश कश्यप, आदि शुभचिंतकों ने बधाई दी ।

No comments