Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बड़ी करेली: एक दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण कैरियर गाइडेंस युवा शिविर संपन्न

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मगरलोड़:- आज ग्राम बड़ी करेली हाई स्कूल में अधिकारी कर्मचारी संगठन द्वारा एक दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण कैरियर गाइडें...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मगरलोड़:- आज ग्राम बड़ी करेली हाई स्कूल में अधिकारी कर्मचारी संगठन द्वारा एक दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण कैरियर गाइडेंस मार्गदर्शन कार्यक्रम रखा गया। शिविर में 45बहने एवं 52 युवा हाई स्कूल 97युवाओं का पंजीयन कर पेन एवं डायरी प्रदान किया गया।

      कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चना के साथ अतिथियों का स्वागत कर प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान व भागीरथी जी के द्वारा प्रज्ञा गीत युवाओं सृजन का समय में प्रस्तुत किया गया।

      प्रथम वक्ता के रूप में ब्लॉक समन्वयक गायत्री परिवार व अधिकारी कर्मचारी संगठन के उपाध्यक्ष कंवल राम साहू जी ने प्रश्नोत्तरी के साथ सफल जीवन के सूत्रों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ तरुण साहू एवं डॉ ऐश्वर्य साहू मेडिकल ऑफिसर छुरा गरियाबंद द्वारा पढ़ाई कैसे करें इस पर प्रकाश डाला गया।

     मुख्य अतिथि डॉक्टर अमर सिंह साहू प्रोफेसर धमतरी ने बच्चों को मालिक बनना है या नौकर से अपनी बात प्रारंभ कर पढ़ाई में अपना विषय कैसे चुने पर प्रकाश डाला गया।

   अधिकारी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर साहू जी ने कहा असफलता यह सिद्ध करती है की सफलता का प्रयास सही ढंग से नहीं किया गया। असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो और आगे बढ़ो यही सफल जीवन की कुंजी है।

        आगे छबी राम साहू जी ने कहा हमारे तीन गुरु है गूगल, यूट्यूब एवं शिक्षक इनके मार्गदर्शन से आगे बढ़ सकते हैं। राजू साहू व्याख्याता बुड़ेनी, योगेश्वर सिन्हा, वेद राम साहू शिक्षक, ललित सिन्हा, नागेश कुमार साहू व्याख्याता, संतोष सारथी शिक्षक, पंचू राम निषाद, अमर सिंह मांडे शिक्षक, हेमन्त निषाद, भूषण निषाद सभी ने अपना अपना विचार रखें ग्राम के सरपंच डोमार साहू जी ने बच्चों से कहा यहां किस लिए आए हो अपने घर जाकर माता-पिता को क्या कहोगी जो गुरु के द्वारा बताया जा रहा है उसे अपने जीवन में उतारना सही सीख है।

       व्याख्यान के बाद कुमारी रेशमा कक्षा 12वीं प्रथम 82% एवं दिनेश कुमार कक्षा 12वीं में द्वितीय 79% को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया।

      अंत में चंद्रहास साहू जी व्याख्याता भेन्ड्री ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को आग्रह किया कि यदि किसी के पालक उच्च शिक्षा पढ़ाने में सक्षम है ऐसे बच्चे अधिकारी कर्मचारी संगठन बड़ी करेली से सहयोग ले सकते हैं सभी बच्चों एवं अतिथियों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। भागीरथी सोनकर जी संकुल समन्वयक द्वारा सबके लिए गन्ना रस की व्यवस्था किया गया। सभी बच्चों के मंगल जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

    संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments