Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शारीरिक शिक्षा मांग पत्र व जीवन रचना की भेंट

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- शारीरिक शिक्षा को छ. ग. स्कूल शिक्षा विभाग में एक अनिवार्य सैद्धांतिक विषय बनाने हेतु प्रदेश के म...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शारीरिक शिक्षा को छ. ग. स्कूल शिक्षा विभाग में एक अनिवार्य सैद्धांतिक विषय बनाने हेतु प्रदेश के मुखिया माननीयमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर मांग पत्र छ. ग. शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश देवांगन ने सौपा ।जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। 

    हरीश देवांगन ने बताया कि विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है।. हायर सेकेंडरी मे एक विषय शारीरिक शिक्षा का होगा तो विद्यार्थियों को विषय विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा तथा क्लास में खेल के प्रबंध सिद्धांत , हर खेल के नियमो की जानकारी के साथ प्राथमिक चिकित्सा उपचार की भी पढाई व मैदान मे प्रेक्टिकल खेलने तथा व्यायाम, कसरत का भी अवसर मिलेगा।स्वस्थ रहने के लिए डब्ल्यू एच ओ भी कहता है हर व्यक्ति को व्यायाम, कसरत, योग किसी न किसी शारीरिक मेहनत की आवश्यकता है। आज वर्तमान में खेल के मध्यम से कैरियर निर्माण, सोहरत और राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सशक्त माध्यम है। कहा भी जाता है स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का विकास होता है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के जीवन पर आधारित रचना भी भेट उन्हें की गई।मांग पत्थर व जीवन रचना भेंट करते समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा भी उपस्थित थे। खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरिश देवांगन के मार्गदर्शन व सहयोग से मुख्यमंत्री जी से भेटकर मांग पत्र व जीवन रचना सौपा गया।

No comments