Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केंद्र सरकार की नाकामी के खिलाफ ग्राम मेघा में नुक्कड़ सभा का आयोजन - हेमंत

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की नाकामी के खिलाफ जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा ब्लाक कांग्रे...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की नाकामी के खिलाफ जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड अध्यक्ष डीहू राम साहू के नेतृत्व में सेनानी गौरव ग्राम मेघा में हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने कहा भाजपा के नेता व पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने आज सत्य को उजागर किया है। पुलवामा हमले में 40 जवान का बलिदान, सुरक्षा की चूक थी। जवानों को सुरक्षित ले जाने हेतु गृह विभाग से छः एयर क्राफ्ट की मांग की गई थी। लेकिन नही दी गई। आगे हेमंत साहू ने कहा मोदी जी आप से पूरा देश पूछता है। 40वीर शहीदों के परिवार की आत्मा दुखता है। 

यदि यह आप से चूक हुई तो सत्यपाल मलिक सहित पूरा देश पूछता है। मोदी जी चुप्पी तोड़े ,भाजपा के नेतागण इसका जवाब दे। हम सभी कांग्रेस के साथी गण पूरे देश से सत्य के लिए आग्रह करते है कि अडानी का व्यापार सिर्फ इन आठ वर्षो में ही कैसे शिखर पर पहुंचाा। शिखर पर पहुंचने वाले कैसे खाई में गिरा। देश की खून पैसों की गाढ़ी कमाई भारतीय जीवन बीमा का पैसा डूबा। इतनी तेजी से राहुल गांधी को उच्च कोर्ट में सुनवाई के पहले उनकी लोकसभा की सदस्यता समाप्त करना व सरकारी आवास को खाली कराना। ई.डी, आई.टी ,सी.बी. आई का छापा सिर्फ और सिर्फ गैर भाजपा शासित राज्य में क्यों

ये पूरा देश पूछता है?

महंगाई, बेरोजगारी कम करेंगे आपका वादा था आज ये अपने चरम सीमा में है । भ्रष्टाचार मिटाएंगे लेकिन सिर्फ विरोधी पार्टी का?

आज जय भारत सत्याग्रह मंच के माध्यम से जनमानस से सत्य के लिए आग्रह है। जन जन जनता जागे सत्य के लिए आगे आए। स्वस्थ्य लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश को आजादी दिलाने वाले कांग्रेस पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाए।

    संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें 9425230709

No comments