Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रदेश में बदला मौसम, अब बढ़ेगी गर्मी.

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर:- हवा की दिशा बदलने से अब छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी बदल गया है और नम हवाओं का आना थम गया है और गर्म हवाएं ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रायपुर:- हवा की दिशा बदलने से अब छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी बदल गया है और नम हवाओं का आना थम गया है और गर्म हवाएं चलने लगी है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा अब उत्तर पश्चिम हो गई है और इससे मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने के कारण दोपहर में उमस बढ़ गई है,साथ ही नम हवाओं के स्थान पर गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई है।

प्रदेश भर में एआरजी सारंगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। इस वर्ष दस सालों में मार्च का महीना सबसे कम तपाने वाला है।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें 9425230709

No comments