Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह को शहादत दिवस पर किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा आज प्रथम अमर शहीद वीर नारायण जी के शहादत दिवस पर सूर्य नमस्कार ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा आज प्रथम अमर शहीद वीर नारायण जी के शहादत दिवस पर सूर्य नमस्कार चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर नगर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश की आजादी में शहीद वीर नारायण सिंह की त्याग,तपस्या ,बलिदान एवं उनके गौरव गाथा का स्मरण कर उनकी शहादत को शत-शत नमन किया।

       कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जनो ने बताया कि वीर नारायण जी देश के प्रथम अमर शहीद थे, उन्होंने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लोहा लेते हुए अपनी देशभक्ति से क्रांति लाई थी, आज हम उनके योगदान को याद करते हुए शत-शत नमन करते है।

       इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान,वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शर्मा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू,कुरुद मंडी सदस्य विशाखा बाई साहू, महामंत्री लव चन्द्राकर, सन्तोष प्रजापति, रामप्यारे साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments