छत्तीसगढ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- शनिवार को नगर पंचायत कुरुद स्थित गौठान में प्रदेश सरकार के बेमिसाल चार साल की खुशियां बांटते हुए गौर...
मुकेश कश्यप@कुरुद:- शनिवार को नगर पंचायत कुरुद स्थित गौठान में प्रदेश सरकार के बेमिसाल चार साल की खुशियां बांटते हुए गौरव दिवस मनाया गया।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रेरणा दाई नेतृत्व में हर वर्ग खुशहाल है।जनहितकारी योजनाओं का लगातार क्रियान्वयन किया जा रहा है।सरकार की उपलब्धियां आज लोगों के सम्मुख है।आगे भी यह दौर जारी रहेगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर उपस्थित थे।साथ ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू साहू,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेशर साहू,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू,सभापति डुमेश साहू, युकां विधानसभा अध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू,पार्षद उत्तम साहू,राघवेंद्र सोनी,सीएमओ दीपक खाड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य जन,नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments