किसानों के खाते में तत्काल राशि जमा हो रही है, धमतरी। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि मुख्यम...
किसानों के खाते में तत्काल राशि जमा हो रही है,
धमतरी। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप
छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। किसान समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री कर रहे हैं और उनके खाते में तत्काल राशि ट्रांसफर की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 लाख पंजीकृत किसान बेचेंगे धान छत्तीसगढ़ राज्य देश का इकलौता राज्य है, जहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ खरीफ की सभी प्रमुख फसलों के उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ के मान से 9 से 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए, इसको लेकर सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिए है।इस साल पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच बीते वर्ष 24.05 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जबकि वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.52 लाख थी। श्री लालवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी नीतियों के चलते बीते तीन सालों में पंजीकृत धान के रकबे और किसानों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।पंजीकृत रकबा भी बीते तीन सालों में 25.60 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30.26 लाख हेक्टेयर हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य देश का इकलौता राज्य है, जहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ खरीफ की सभी प्रमुख फसलों के उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ के मान से 9 से 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है।इस तरह बढ़े धान बेचने वाले किसान...
वर्ष- पंजीकृत किसान
2018-19 -16.96
2021-22 - 24.05
2022-23 में 25 लाख के पार पहुंचने का अनुमान
वर्ष-धान खरीदी(लाख मीट्रिक टन)
2018-19 -80.38
2019-20 :83.94
2020-21 में 92.02
2021-22 में 98
उन्होंने ने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। किसी प्रकार की शिकायते मिलने पर उसका समाधान तुरंत किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि धमतरी जिले में भी धान खरीदी और उठाव की स्थिति बहुत अच्छी है। इस साल १ लाख २३हजार ३२७ पंजीकृत किसानों से ४८लाख किवंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने ने बताया कि कांग्रेस के साथी धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निगरानी कर रहे हैं।
No comments