Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

देवव्रत साहू बने बेस्ट युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, रायपुर में मुख्यमंत्री बघेल व युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों हुए सम्मानित

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- "मेहनत अगर मन का गीत बन जाए तो सफलता जीवन का नसीब बन जाती है। उपरोक्त कथन को सफल कर दिखाया ...

 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- "मेहनत अगर मन का गीत बन जाए तो सफलता जीवन का नसीब बन जाती है। उपरोक्त कथन को सफल कर दिखाया है कुरुद के युकां के सबसे सक्रिय व ऊर्जावान विधानसभा अध्यक्ष व नगर पंचायत पार्षद देवव्रत साहू ने।अपने पिता कुरुद विधानसभा के भूतपूर्व विधायक व समर्पित-सक्रिय कांग्रेस की असली पहचान रहे स्व.चन्द्रहास साहू के कुशल मार्गदर्शन व प्रेरणा से देवव्रत ने विगत एक दशक के अपने राजनीतिक सफर में संघर्ष, लगन ,कर्तव्य पराय णता व परस्पर प्रेमभाव को अपनी असली ताकत बनाकर सफलता के रास्ते पर चलते गए। आज वे कुरुद ही नही अपितु पूरे जिले व प्रदेश के युवाओं के लिए मिसाल बन कर उभरे है। उनकी इसी मेहनत व पार्टी के प्रति समर्पण भावना के कारण ही उन्हें सोमवार को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुए ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ युकां राज्य स्तरीय भारत जोड़ो संकल्प समारोह में छत्तीसगढ़ के यशस्वी लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य ,भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की अध्यक्षता और छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में भारत जोड़ो पदयात्रा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बेस्ट युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, देवेन्द्र यादव, युका राष्ट्रीय महासचिव कोको राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला सहित सभी प्रमुख नेताओं ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।

        विदित है कि देवव्रत विगत एक हप्ते से भारत जोड़ो पदयात्रा में अपनी युवाओं की टीम के साथ सक्रिय रूप से 108 किमी भारत जोड़ो यात्रा पैदल चलते हुए सबका ध्यान खींचा । इस पदयात्रा की सफलता की सबने काफी प्रशंसा की। जिसके दम पर आज उन्हें यह सम्मान मिला है।

           देवव्रत के राजनीतिक जीवन मे मेहनत व संघर्ष की अपनी पहचान रही है। उन्होंने इससे पूर्व भी कोरोना काल की दूसरी भयंकर महामारी भरी लहर में जब लोगो को मास्क उपलब्ध नहीं हो पा रहा था तब उन्होंने 15000 मास्क आम जनता को घर-घर पहुंचकर इसका वितरण किया था। जिसकी जानकारी मिलने पर स्वयं दिल्ली से भारतीय युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने युकांध्यक्ष देवव्रत को स्वयं फोन करके जनसेवा के लिए बधाई दी थी।

       इस तरह कहा जाए तो देवव्रत की सक्रियता व मेहनत उसके आने वाले सफलतम राजनीतिक जीवन का नया अध्याय लिखने में आगे बढ़ रही है, इसमे कोई दो मत नही है।

       चर्चा करते हुए श्री देवव्रत ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं कुरूद विधानसभा के सभी युवाओं का सम्मान है।मैंने तो हमारे महानायक राहुल गांधी की प्रेरणा से ही केवल अपना सर्वस्व योगदान देने का प्रयास अपने साथियों के साथ मिलकर किया है। भगवान माँ चंडी की कृपा से आगे भी इसे जारी रखने की कोशिश करता रहूंगा।

          गौरतलब है कि सोमवार छग प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित भारत जोड़ो संकल्प समारोह में पूरे प्रदेश से युकां की टीमें शामिल हुई थी। जिनमें देवव्रत के कुशल नेतृत्व में सवा सौं युवा कांग्रेसी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, डूमेश साहू, भारत भूषण साहू, योगेश साहू, तुकेश साहू, यक्ष साहू, सोम साहू, फिनेश साहू सूर्य प्रकाश साहू, योगेश निर्मलकर, संतोष साहू, डीगेश साहू, रेवा यादव, शुभम तारक पंकज, भोज निषाद, गुरुदेव महिपाल सहित सैंकड़ो युकां युवाओं की सहभागिता रही।

No comments