Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी में आयोजित नगरीय क्लस्टर स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कुरुद की प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

  मुकेश कश्यप धमतरी:-  सोमवार को धमतरी जिला मुख्यालय के एकलव्य खेल परिसर में नगरीय क्लस्टर स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ हुआ जिसमें ...

 

मुकेश कश्यप धमतरी:- सोमवार को धमतरी जिला मुख्यालय के एकलव्य खेल परिसर में नगरीय क्लस्टर स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी थे। अध्यक्षता महापौर विजय देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, नगर निगम सभापति अनुराग मसीह, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, पार्षद गण सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

            इस दौरान जिले भर के प्रतिभाओ ने अलग-अलग खेलों के माध्यम से अपने हुनर व कौशल का प्रदर्शन किया, इस दौरान नगर पंचायत कुरुद से भी प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

                इस आयोजन कुरुद से नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू, सभापति मनीष साहू ,पार्षद राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहू, सन्तोष प्रजापति, सीएमओ दीपक खाड़े, इंजीनियर साहब, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष उमेश साहू, अजय साहू, राजा चंद्राकर, नबी खान, पवन यादव, राजा चंद्राकर, राहुल देवांगन, कुमार, चंदन कोसरिया, डब्बू निर्मलकर, रोशन प्रीतम सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी गण सहित युवा खेल प्रतिभाएं उपस्थित थे।

No comments