Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केसीपीएस कुरुद के चार छात्र छात्राओं का एमबीबीएस में चयन, बनेंगे डॉक्टर

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद के चार होनहार छात्र छात्राओं जिसमें सुशील कुमार साहू पिता सुरेश ...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद के चार होनहार छात्र छात्राओं जिसमें सुशील कुमार साहू पिता सुरेश कुमार साहू, विनय राज गंजीर पिता रेखराज गंजीर, डेमनलाल सिन्हा पिता नूतन लाल सिन्हा तथा वंशिका कुर्रे पिता डीके कुर्रे ने अच्छे अंको से नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए अपनी सीट पक्की कर ली। सुशील साहू एवं डेमनलाल सिन्हा को शासकीय मेडिकल कालेज कांकेर, विनय राज को मेडिकल कालेज राजनांदगाँव तथा वंशिका कुर्रे को मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में सीट आवंटित हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य देवलाल यादव ने बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए बताया कि ये सभी बच्चे प्रारम्भ से ही मेधावी रहे हैं। ग्रामीण इलाक़े से होते हुए भी इन्होंने अपने सपने के लिए दिन रात एक कर ये मुक़ाम हासिल किया। जीवन में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है, इसी सोच के साथ अपने लगन और मेहनत से अपने माता पिता के सपनों को पूरा किये तथा संस्था एवं कुरुद नगर को गौरवान्वित किए। प्राचार्य ने आगे बताया कि कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां पर बच्चों को सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक समुचित वातावरण प्रदान किया जाता है।विद्यालय में ही आईआईटी एवं नीट की तैयारी ऑडीओ विडीओ एवं नोट्स के साथ तैयारी करवायी जाती है। संस्था से अब तक 12 बच्चे एमबीबीएस डॉक्टर तथा 1 छात्रा आईएएस कलेक्टर बन चुकी है, कई बच्चे शासकीय कार्यालयों में अपनी सेवा दे रहे हैं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय समस्त गुरुजनों एवं माता पिता को दिया है। एक साथ चार बच्चों के एमबी बीएस में चयनित होने से कुरुद अंचल एवं विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने भावी डॉक्टरों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए हैं।

No comments