Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कहार भोई समाज कुरुद का हुआ दीवाली मिलन, समरस होकर समाज के विकास का लिया संकल्प

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज कुरुद राज के तत्वावधान में रविवार को पुराना कृषि उपज मंडी कुरुद में दीवाली मिलन कार्य...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज कुरुद राज के तत्वावधान में रविवार को पुराना कृषि उपज मंडी कुरुद में दीवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी जगतजननी माँ कन्हाई परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर के साथ हुई।तदुपरांत उपस्थित सभी वरिष्ठ सामाजिक बन्धुओं, राज पदाधिकारियो, राज-पंचो, मातृशक्ति यों, युवा साथियों व बच्चों आदि का तिलक वन्दन कर स्वागत हुआ।

           स्वागत भाषण में सर्वप्रथम समाज अध्यक्ष सोहन कश्यप ने राज में विगत दिनों से किये जा रहे क्रियाकलापों की जानकारी दी। साथ ही सामाजिक भवन निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ सभी की मदद से इसे पूरा करने पर जोर दिया।इसी तरह भविष्य में बड़े स्तरीय सामाजिक कार्यक्रम को करने की रूपरेखा का वर्णन किया।

सचिव-कोषाध्यक्ष खूबलाल नाग ने कहा कि हमारा समाज आज बहुत आगे बढ़ रहा है, हमारे समाज मे प्रतिभाओ की कमी नही है। बस सभी को एक मंच एक मौका देने की जरूरत है।

वरिष्ठ समाज जन निर्मला भोई ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत होती है। हम सभी को मिलजुलकर समाज के विकास में योगदान देना होगा।

वरिष्ठ समाजजन ह्र्दयभूषण कहार ने कहा कि सामाजिक एकरूपता से ही समाज का विकास का सम्भव है।अतः हम सभी को इसी तरह विभिन्न आयोजनो के माध्यम से एकजुटता दिखानी होगी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने कहा कि हम सभी को समरस होकर समाज के विकास में सहभागिता देनी होगी। इसी तरह हर पर्व हर अवसर पर एक साथ मिलकर आयोजन कर समाज की युवा पीढ़ी को मंच देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना होगा। संचालन मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ सामाजिक जन कोमेश्वर नाग ने किया।

            तदुपरांत महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ , रंगोली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने प्रतिभा कौशल की प्रस्तुति दी। 

रंगोली स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रही जया भोई को 301 रुपये स्व.लालसिंग कश्यप की स्मृति में दुर्गेश कश्यप एवं उनके परिवार द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर रही चंचल

मानस को 201 रुपये स्व.कन्हैया नाग की स्मृति में कोमेश्वर नाग द्वारा प्रदान किया गया। तृतीय स्थान पर रहे सीमा कहार को 101 रुपए स्व.समयलाल नाग की स्मृति में समाज के सचिव-कोषाध्यक्ष खूबलाल नाग द्वारा प्रदान किया गया। तीनो स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्व.लालसिंग कश्यप की स्मृति में दुर्गेश कश्यप एवं उनके परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।      

        इसी तरह कुर्सी दौड़ स्पर्धा में प्रथम रहे सरोजिनी नाग को 101 रुपये ह्र्दयभूषण कहार द्वारा व स्व.रामसिंग कश्यप ,स्व.हेमन्त कश्यप ,स्व.अदिति कश्यप की स्मृति में समाज अध्यक्ष सोहन कश्यप द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

           इस कार्यक्रम में कहार भोई समाज कुरुद अध्यक्ष सोहन कश्यप,सचिव-कोषाध्यक्ष खूबलाल नाग ,मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप , कोमेश्वर नाग, मोहन कश्यप, ह्र्दयभूषण कहार, चिंटू नाग, निर्मला भोई ,गंगा बाई बनवासी ,रुखमणि कश्यप, सन्ध्या कश्यप ,सरोज कश्यप, सरोजनी नाग,सन्तोषी नाग ,अनुराधा नाग, प्रीति मानस, मधु कश्यप, नीलम कश्यप , जया भोई ,पूजा बनवासी ,लक्ष्मी बनवासी ,पूजा सैनिक, श्वेता कश्यप ,डॉली नाग, बबली कश्यप, राजू सैनिक, चन्दन कश्यप ,दिनेश बनवासी ,नीरज कश्यप,दुर्गेश कश्यप, रितेश कश्यप, माही कश्यप सहित सभी वरिष्ठ सामाजिक बन्धुओं, राज पदाधिका रियो राज-पंचो, मातृशक्तियों, युवा साथी बच्चे सहित समस्त समाज जन उपस्थित थे। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments