Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में मनाया गया बाल दिवस, लगा आनंद मेला, हुई खेल स्पर्धा

  छत्तीसगढ कौशल न्यूज कुरुद:-  नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में सोमवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित स्व. ...

 

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

कुरुद:-  नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में सोमवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बाल मेला सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

           कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी की तस्वीर पर पूजन वन्दन के साथ हुई। तदुपरांत शिक्षकों ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 14 नवम्बर यानी आज बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ बच्चों के लिए उनके अधिकारों एवं उनके उज्जवल भविष्य के हित के लिए मनाया जाता है। इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस खास दिन को लोग बाल दिवस के रूप में जानते हैं, बच्चे से जवाहरलाल नेहरू का बहुत प्रेम था, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे। भारत में बाल दिवस को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू देश की पहले प्रधानमंत्री थे और उनका मानना था कि बच्चे देश की ताकत एवं समाज के भविष्य होते हैं। बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ बच्चों के लिए उनके अधिकारों एवं उनके उज्जवल भविष्य के हित के लिए मनाया जाता है। इस दिन बच्चों के सामाजिक स्थिति को बढ़ाने एवं उनके अधिकार और पढ़ाई शिक्षा को लेकर विशेष चिंतन व्यक्त किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि देश का विकास एवं उज्जवल भविष्य बच्चों पर ही टिका होता है। 

तदुपरांत बच्चों के मनोरंजन के लिये चाकलेट दौड़ , बोरा दौड़ , नड्डा दौड़ ,थाली सजाओ ,कुर्सी दौड़ ,मेंहन्दी ,रंगोली ,खो-खो ,कबड्डी आदि खेल स्पर्धाएं हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया । तदुपरांत बाल मेला का आयोजन हुआ ।जिसमें बच्चों ने विभिन्न खाद्य सामग्री का स्टाल लगाकर व्यापार के दांव-पेंच का अनुभव लिया ।

            इस अवसर पर विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर, सचिव गोपाल मगर, वनिता मगर, प्राचार्य अंकिता सिंह, आर.के.खरे, मुकेश कश्यप, वेदलता सिन्हा,जमुना देवांगन,पोषण साहू, वेदप्रकाश कंवर, शीलनिधि साहू, पुष्पजीत साहू ,दुर्गेश लक्ष्मी नारायण साहू, गोपिका साहू, अरशी रिजवी, रूपेंद्र कवर, भाग्यश्री सोनवानी, डिलेश्वरी साहू,रवीना ध्रुव, आकांक्षा साहू, ज्योति ध्रुवंशी , तीरथ दीवान, भगवान दास जोशी, ऋतु निर्मलकर सहित समस्त


छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments