Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

देवउठनी एकादशी पर गन्ने का मंडप सजाकर घर-घर में तुलसी - शालिग्राम विवाह

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज धमतरी कुरूद:- देवउठनी एकादशी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाएगा। श्रद्धालु भगवा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी कुरूद:- देवउठनी एकादशी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाएगा। श्रद्धालु भगवान को जगाने के लिए गुहार लगाएंगे।

बता दे कि इस मौके पर घरों में गन्ने के मंडप सजाए जाएंगे, जिसमें तुलसी-शालिग्राम का विवाह किया जाएगा। नगर में शुक्रवार को देव दिवाली की तैयारी से बाजार गन्ने और पूजन सामग्री से गुलजार हो गए हैं। गन्ने की खेप शहर के अलग-अलग इलाकों में उतर चुकी है। नगर के घड़ी चौक में पूजन सामग्री का बाजार गुरूवार से ही तैयार हो गया है। पटाखे की दुकानें भी पूरी तरह सज चुकी है। तुलसी विवाह विधिविधान से शुभ मुहूर्त किया जाएगा। हिंदू पांचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि कि देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह किया जाता है।

बाजार हुए गुलजार

हर घर में गन्ने का मंडप सजाया जाता है और विधि-विधान से तुलसी विवाह की जाती है। पर्व के लिए अभी से बाजार में रौनक छाने लगी है। वहीं गन्ने की आवक बढ़ गई है। इससे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर गन्ने सजने लगे हैं। वहीं एक गन्ने की कीमत 80रू से 100रु जोड़ी बिका रहा है पूजन सामग्री की भी मांग बढ़ गई है। साथ ही लोग विभिन्न प्रकार की बेर, भाजी, सिंघाड़ा और फलों की भी खरीदारी कर रहे हैं।

शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे शुरू

इस दिन भगवान विष्णु चतुर्मास की निद्रा से जागते हैं। भगवान विष्णु जगने के बाद मांगलिक कार्य जैसे शादी-विवाह, देवस्थापना इत्यादि कार्य शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी से सभी शुभ और मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। विवाह के लिए भी यह दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस शुभ मुहूर्त के दिन तुलसी विवाह भी कराया जाता है। इस साल काफी विवाह मुहूर्त है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments