Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में सुनील तिवारी नाइट की मनमोहक प्रस्तुति ने जीता दिल, माता जस सेवा गीतों की सजी महफिल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- नवरात्रि के छटवे दिवस पर नगर दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार सुनील तिवारी...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- नवरात्रि के छटवे दिवस पर नगर दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार सुनील तिवारी नाइट की मनभावन लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने खेल मेला मैदान में उमड़े नगर के क्षेत्र के दर्शकों को देंर रात तक बांधे रखा मनभावन माता जसगीतों से सबका दिल जीत लिया।

   कार्यक्रम में नगर विकास में भागीदारी निभाये शुरू से लेकर अब तक वर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं पूर्व अध्यक्षगण, उपाध्यक्षगण, पार्षदगणों के आतिथ्य में कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य आतिथि तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत थे।

अध्यक्षता श्रीमती ज्योति चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत ने की।विशिष्ट अतिथियों मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु प्रमोद साहु , पूर्व उपाध्यक्षगण कुशल सुखरामणी, मोहन अग्रवाल , साधना देवांगन, वर्तमान पार्षदगण उत्तम साहु, डूमेश्वर साहु, भानु चन्द्राकर, राघुवेन्द्र सोनी, खोमिन बाई साहु, तुमेश्वरी ध्रुव, चुम्मन दीवान, यमुना राखी चन्द्राकर, मनीष साहु, राम रतलानी, पूर्व पार्षदगणों में भारती पंचायण, यमुना कंवर, सुनील चन्द्राकर, मुलचंद सिन्हा, रामेश्वर साहु, बसंत सिन्हा, नेमीचंद बैस, रामेश्वर ध्रुव, अनुसुईया साहु, विनोद चन्द्राकर, त्रिभुवन बंजारे, यशवंत साहु के आतिथ्य मे खेल मैदान कुरूद में सम्पन्न हुआ।

मुख्यअतिथि तपन चन्द्राकर ने कहा कुरूद की दशहरा महोत्सव छत्तीसगढ़ में एतेहासिक है, इसकी परंपरा गौरवशाली है महोत्सव समिति के आयोजकों का अभिनंदन किया।
अध्यक्षता कर रही ज्योति चन्द्राकर ने कहा कुरुद विकास से लेकर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों से लेकर परंपरा बनाने के विधायक अजय चन्द्राकर जी ने स्वर्णिम कार्य किये है।विशिष्ट अतिथि मंजु साहु ने आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ दिया। सभापति डूमेश साहु ने कहा नगर दशहरा मंच एकमात्र मंच है जहां सबका सम्मान होता पुरे नगर का भाईचारा इस मंच प्रदर्शित होता है, विशिष्ट अतिथि भानु चन्द्राकर ने कहा 24 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में 20 वर्षीय युवक के रूप भागीदारी निभाया आज हम महोत्सव के रजत जयंती में पहुँच गये, उन्होंने दशहरा महोत्सव को विराट स्वरूप देने वाले मुख्य संरक्षक अजय चन्द्राकर से लेकर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान को ऐतिहासिक स्मरण और संस्मरण को सबको अवगत कराया।
आतिथ्य सम्मान पश्चात छत्तीसगढ़ के दुलरवा सुपर स्टार सिंगर और अभिनेता सुनील तिवारी नाइट की मनमोहक प्रस्तुति हुई।जिसमें तोला गोहारव दाई ओ,दुर्गा पूजन ,भोला रिसागे ,एक आना-दुआना ,नव दिन चले नवरात्र जैसे मनभावन जसगीतों से सबका दिल जीत लिया।

             इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, महोत्सव संचालन के उप-समिति के प्रभारियों एवं सदस्यों में प्रमोद साहु, कृष्णकांत साहु, मुलचंद सिन्हा, कोमल साहु, कमल शर्मा, किशोर यादव, दौलत ध्रुव, जितेंद्र चन्द्राकर, संतोष बैस, हितेन्द्र केला, भारत भूषण पंचायण, भारत ठाकुर, भूपेन्द्र सिन्हा, संजु चन्द्राकर, लेखराज चन्द्राकर, पप्पू देवांगन, रवि चुनमुन चन्द्राकर, केशव चन्द्राकर, योगेन्द्र सिन्हा, खिल्लू देवांगन, मुकेश कुमार, महावीर साहु, देव देवांगन, हनी खत्री, मुकेश पवार, सोमप्रकाश सिन्हा, गीतेश साहु, रंजन साहु, चंदन निर्मलकर, हरीश देवांगन सहित इत्यादि सदस्यगण सम्मिलित होकर महोत्सव कार्यक्रम के तृतीय दिवस में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई, कार्यक्रम का आभार महासचिव भानु चन्द्राकर एवं संचालन उप समिति के प्रभारी प्रभात बैस ने किया।

No comments