Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खेल मैदान कुरुद में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के तहत विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के तहत खेल मैदान कुरुद में आज नगर पंचायत कुरुद व राजीव मितान क्लब के तत्वावधान में...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के तहत खेल मैदान कुरुद में आज नगर पंचायत कुरुद व राजीव मितान क्लब के तत्वावधान में खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसमें कुरुद नगर के विभिन्न स्कूली बच्चो व कुरुद नगर के विभिन्न वार्डो की खेल प्रतिभाओ को तराशने आयोजन हुआ।जिसमें पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा, पिठ्ठूल, संखली, लंगड़ी दौड़ ,बांटी (कंचा), बिलल्स, गेड़ी दौढ भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद आदि का आयोजन हुआ। भारी बारिश के व्यवधान के बावजूद खेल के प्रति उत्साह बना रहा। कल मंगलवार को कब्बडी, खो-खो, रस्साकसी का आयोजन होगा।

खेल स्पर्धा के उद्घाटन में अतिथियों ने भी खेलों में अपना जौहर दिखाते हुए खेल की शुरुआत की व सभी बच्चों को खेल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ,उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू, सभापति मनीष साहू,डुमेश साहू ,पार्षद उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी,काँग्रेस प्रवक्ता योगेश चंद्राकर, सीएमओ दीपक खाड़े ,राजीव मितान क्लब अध्यक्ष उमेश साहू, अजय साहू, उप अभियंता भोजराज सिन्हा, मुकेश ठाकुर, भूपेंद्र साहू ,एमन साहू ,रघु मंडावी, महेंद्र सिन्हा, विजय यादव, सोहन कश्यप, खेलों के प्रभारी शिक्षक व नगर पंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी खेलों का आंखों देखा हाल सभापति मनीष साहू ने सुनाया।

No comments