Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में धूमधाम के साथ मना दशहरा पर्व, रामलीला मंचन व रावण दहन देखने जुटी हजारों की भीड़

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर दहशरा उत्सव समिति द्वारा दशहरा महोत्सव 2022 के तहत विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवस...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर दहशरा उत्सव समिति द्वारा दशहरा महोत्सव 2022 के तहत विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष व दशहरा महोत्सव संरक्षक तपन चंद्राकर ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व दशहरा महोत्सव संरक्षक सुश्री राजकुमारी दीवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व दशहरा महोत्सव संरक्षक निरंजन सिन्हा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व दशहरा महोत्सव संरक्षक ज्योति चंद्राकर ,जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू, दशहरा महोत्सव संरक्षक अनिल चंद्राकर , दशहरा महोत्सव संरक्षक शिवप्रताप ठाकुर, दशहरा महोत्सव अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, कोषाध्यक्ष बसन्त सिन्हा, महासचिव भानु चंद्राकर आदि थे।

           अतिथियों ने सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए पर्व से जुड़ी मान्यताओं का वर्णन किया व सत्य की राह पर चलने व रावण रूपी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का निवेदन किया। कहा कि इस बार नगर दशहरा महोत्सव समिति के सभी सदस्यों ने पूरे 10 दिनों तक कड़ी मेहनत से इस महोत्सव को सफल बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है। 24 वर्षों से हो रहे ऐतिहासिक कुरुद दशहरा महोत्सव के गौरवगाथा लिखने के लिए सभी का अभिवादन किया गया।कुरुद दशहरा पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है।आने वाले वर्ष में हम सभी मिलकर समरसता के साथ इसकी रजत जयंती मनाएंगे।

             इसके साथ ही खेल मेला मैदान में उपस्थित नगर व क्षेत्र की भारी भीड़ के बीच नगर के अभिव्यक्ति कला मंच द्वारा हुआ रामलीला मंचन हुआ। जिसमें नगर के कलाकारों द्वारा रामलीला का विधिवत मंचन हुआ। तदुपरांत विशालकाय रावण का दहन हुआ व जमकर आतिशबाजी हुई। रावण दहन उपरांत सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

       तदुपरांत स्टार नाइट आर्केस्ट्रा भिलाई (टी विशाल) की मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होनी थी, जिसे बढ़ती बारिश के कारण रद्द किया गया। आभार महासचिव भानु चंद्राकर व संचालन प्रभात बैस ने किया।

      इस दौरान महोत्सव समिति के पदाधिकारी ,सदस्य गण सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के आमजन उपस्थित रहे।

No comments