Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भोई पारा रायपुर में मनमोहक रूप में धूमधाम से विराजी मां दुर्गा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप रायपुर:- नगर सहित अंचल में शारदीय नवरात्रि उत्सव का हर्षोल्लास छाया हुआ है। इस बार दुर्गा पंडालों में सा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप रायपुर:- नगर सहित अंचल में शारदीय नवरात्रि उत्सव का हर्षोल्लास छाया हुआ है। इस बार दुर्गा पंडालों में साज-सज्ज़ा मन को आकर्षित कर रहा है। साथ ही जगमग-जगमग रोशनी ,पूजा वंदना व जससेवा गीतों से सुसज्जित मनभावन वातावरण से भक्ति रस की अविरल धारा उमड़ने लगी। मिली जानकारी के अनुसार नव दुर्गोत्सव समिति भोईपारा द्वारा मनभावन व मनमोहक मूर्ति की स्थापना की गई है। इनके दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे है।सुबह-शाम पूजा वंदना में शामिल होकर आमजन पुण्य संचय कर रहे है।

           इसी तरह देवी मन्दिरों में आस्था के ज्योत जलमगा रहे है। पंचमी पर मां दुर्गे का सोलह श्रृंगार हुआ। इस दौरान काफी भीड़ देखने को मिली। आगामी अष्टमी पर देवी मंदिरों में हवन-पूजन व नवमी पर पंडालों में हवन-पूजन का आयोजन होगा।

           नवरात्रि का यह 9 दिन मान्यताओं के अनुसार काफी पुण्यकारी माना जाता है। माता रानी नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी , कालरात्रि ,महागौरी एवं सिद्धिदात्री माता जग का कल्याण करने और भक्तों के संकटो को तारने धरती पर आती है।नौ दिनो तक माता सेवा में डूबकर लोग पुण्य के भागी बनते है और जींवन में सरलता ,सहजता और प्रेमव्यवहार का सूत्रपात करते है।

No comments