Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद आगमन पर कांग्रेसियों ने किया अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू का गर्मजोशी के साथ स्वागत

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- जिले में दौरे पर निकले दिग्गज कांग्रेस नेता व अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू का कुरुद आगमन पर कांग्र...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- जिले में दौरे पर निकले दिग्गज कांग्रेस नेता व अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू का कुरुद आगमन पर कांग्रेस भवन कुरुद में गर्मजोशी के साथ आतिशबाजी करते हुए फूलमाला के साथ भव्य स्वागत करते हुए उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनो ने अपनी-अपनी समस्याओं का वर्णन किया करते हुए अपनी बात रखी।

            काँग्रेस कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि प्रदेश इस समय खुशहाल है व हमारे छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में विकास की पटकथा नई इबारत लिखी जा रही है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण पर उन्होंने जल्द से जल्द पहल कराने का आश्वासन दिया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा व आभार सभापति डुमेश साहू का आभार प्रकट किया।

                इस अवसर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, वरिष्ठ काँग्रेसी प्रह्लाद चंद्राकर, गीताराम सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष भरत नहर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, बसंत साहू,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संध्या कश्यप,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, मंडी सदस्य विशाखा साहू, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर ,विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय, जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक, नगर पंचायत सभापति डुमेश साहू ,पार्षद राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, रामचन्द्र रतलानी, इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक,

जनपद सभापति रविन्द्र साहू, प्रवक्ता योगेश चंद्राकर, जितेंद्र जोशी, तारेंद्र साहू, रूपेश निर्मलकर, पंकज जोशी, लव चंद्राकर ,सचिन साहू, योगेश साहू, योगेश निर्मलकर, जितेंद्र साहू,मुकेश कश्यप,तुकेश साहू, बहुर राम साहू, यशवंत कुमार साहू, उमेश साहू ,योगेश साहू, दुर्गेश यादव, रूपेश कुमार, वासुदेव साहू, तोरण यादव, चेमन लाल यादव, सोहन कश्यप आदि उपस्थित थे।

No comments