Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ममता चन्द्राकर कृत "चिन्हारी" की प्रस्तुति ने मोहा, भव्य लोक पारंपरिक कार्यक्रम देखने उमड़ा जनसैलाब

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- कुरुद दशहरा महोत्सव 2022 के तहत अष्टमी दिवस में ममता चन्द्राकर कृत "चिन्हारी" की मनभावन ल...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप@कुरुद:- कुरुद दशहरा महोत्सव 2022 के तहत अष्टमी दिवस में ममता चन्द्राकर कृत "चिन्हारी" की मनभावन लोक पारंपरिक मनमोहक प्रस्तुति हुई। जिसे देखने हजारों की संख्या में नगर व क्षेत्र की जनता उमड़ी।

                          इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रमुख, कुरूद क्षेत्र के समस्त संघ-सगठन के प्रमुख, कुरूद क्षेत्र मिडिया के समस्त प्रमुख हस्ताक्षर, कुरुद नगर के समस्त दुर्गा पंडालों के अध्यक्षगणो के आतिथ्य में कार्यक्रम शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य आतिथि आशीष शर्मा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुरूद, अध्यक्षता कुलेश्वर चन्द्राकर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुरुद, विशिष्ट अतिथियों मे प्रेस क्लब के संरक्षक कृपाराम यादव, चिन्हारी कार्यक्रम के संचालक प्रेम चन्द्राकर, कुरूद नगर के गौरव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर आप पार्टी के प्रमुख तेजेंद्र तोडेकर, शिवसेना सह प्रमुख निधिकांत पाठक, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय केला, दुर्गा पंडाल के अध्यक्ष मनीष साहु, रामेश्वर साहु, संयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष हुमन चन्द्राकर, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ प्रमुख राजेश पांडेय, व्यापारी संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा, विकास स्पोर्ट्स क्लब के प्रमुख विकास चन्द्राकर, जीवनदीप समिति सदस्य गोकुल साहु, हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश धीवर, आटो युनियन के अध्यक्ष राजू निर्मलकर, पत्रकार संघ के सदस्यगण मुकेश कश्यप, रवि शर्मा, प्रदीप गंजीर, चंदन शर्मा, दिलीप जादवानी, भुवेश्वर साहु, पामेश देवांगन के आतिथ्य मे खेल मैदान कुरूद में सम्पन्न हुआ।
मुख्यअतिथि आशीष शर्मा ने कहा कुरूद की दशहरा महोत्सव छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जा रहा हमारे मुख्यमंत्री जी हर क्षेत्र एवं कला संस्कृतियों को आगे बढ़ाने काम कर रहे है,कुरूद दशहरा महोत्सव को आगे बढ़ाकर परंपरा बनाने के लिए आयोजन समिति साधुवाद के पात्र है, अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चन्द्राकर ने कहा आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कुरूद दशहरा महोत्सव की पहचान पुरे प्रदेश में विशिष्ट स्थान है, इस आयोजन की कल्पना हमारे क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर जी ने अपने साथियों एवं समिति के जुझारू पदाधिकारियों, फाऊडरों के साथ मिलकर 24 वर्ष पूर्व किये थे आज विराट स्वरूप बनकर हमारे प्रदेश के चिन्हारी बन गया है, आयोजन समिति विभिन्न संघ संगठन एवं सभी वर्गों को खोजकर सम्मान कर रही है हम सब आयोजन समिति के कार्यों से कृतज्ञ है, विशिष्ट अतिथि आप पार्टी के तेजेंद्र तोडेकर ने कहा गावं से लेकर शहरों में छोटे छोटे समिति विभिन्न जगहों में दशहरा मनाते हैं उन सबको कुरूद दशहरा में जुडकर सदैव ख्याति दिलाने और भी विराट स्वरूप बनाने के लिए आह्वान किया, विशिष्ट अतिथि नीरज चन्द्राकर ने अपने गीत नमामी का उल्लेख करते हुए कहा कुरूद क्षेत्र का विरासत बहुत मज़बूत है यहाँ के हर कार्य ऐतिहासिक और पारंपरिक होते हैं यहाँ लोग देव दुर्लभ जैसे है, विशिष्ट अतिथियों मे पत्रकार संघ की ओर से अजय केला जी ने कहा कुरुद दशहरा अब वृक्ष बन चुका है
हम सबको इस वृक्ष को सेवा करना चाहिए, दुर्गा पंडाल की ओर से संजय नगर दुर्गा पंडाल के प्रमुख मनीष साहु ने कहा कुरूद के समाजिक धार्मिक कार्य पुरे प्रदेश में अलग पहचान है हम सबको कुरुद दशहरा से जुड़कर इसे आने वाले पिढियो के लिए और भी मज़बूत करना है। कर्मचारी संगठनों की ओर से राजेश पांडे जी ने संबोधित करते हुए कहा कुरूद दशहरा महोत्सव हम सबको को पीढ़ी निर्माण के लिए प्रेरक बनकर यहाँ के धार्मिक विरासत को बेहद मज़बूत बना रहे है, हम सब आतिथ्य सम्मान के लिए आयोजन समिति का कृतज्ञता व्यक्त करते है।

आतिथ्य सम्मान पश्चात छत्तीसगढ़ के स्वर कोकिला पद्मश्री ममता चन्द्राकर जी के चिन्हारी कार्यक्रम का मनमोहक प्रस्तुति हुई। जिसमे गौरी-गौरा, बिहाव गीत ,तोर मया के मारे सहित एक से बढ़कर एक मनमोहक व मनभावन लोक पारंपरिक प्रस्तुति हुई। जिसे देखने मध्य रात्रि तक दर्शक टिके रहे।
इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान में आयोजन समिति के महासचिव भानु चन्द्राकर, महोत्सव संचालन के उप-समिति के प्रभारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं मे प्रमोद साहु, मंजु साहु, मोहन अग्रवाल, शेखर चन्द्राकर, सुनिल चन्द्राकर, रमेश सिन्हा, कमल शर्मा, किशोर यादव, भारत भूषण पंचायण, जिज्ञासा सिन्हा, निशा वैष्णव, संजु चन्द्राकर, योगेश चन्द्राकर, राम रतलानी, रवि चुनमुन चन्द्राकर, केशव चन्द्राकर, खिल्लू देवांगन, मुकेश कश्यप, महावीर साहु, देव देवांगन, हनी खत्री, सोमप्रकाश सिन्हा, गीतेश साहु, तुकेश साहु, राकेश बैस, रामकुमार साहु, दुलेश्वर ध्रुव, अशोक साहु, दादु साहु, दूर्गेश द्विवेदी, रोशन ध्रुव, सहित महोत्सव में इत्यादि श्रद्धालु एवं सदस्यगण सम्मिलित होकर महोत्सव कार्यक्रम के अष्टमी दिवस में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई, कार्यक्रम का आभार महासचिव भानु चन्द्राकर एवं संचालन उप समिति के प्रभारी प्रभात बैस ने किया।

No comments